कुर्मी महासभा ने ग्रेनो वेस्ट के “स्लम एरिया में झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ” आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय कुर्मी महासभा गौतमबुद्ध नगर ने ग्रेटर नोयडा वेस्ट के “स्लम एरिया में झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ” आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व मनाया।
कुर्मी महासभा ने बच्चो को भारत की आजादी के बारे में अवगत कराया गया उसके बाद द्वाजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय के नारों का उदघोष किया गया। वही भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज एवं मिठाई का वितरण किया और बच्चो को अपने देश प्रेम के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर गौरव पटेल, अनुराग कटियार, विकाश कटियार, अंकित सचान, अंशुल गंगवार, विकास कटियार, अजीत पटेल, सागर गुप्ता, रजनीश कुमार, आशीष, मृगांक, अतुल, अनुभव, अभिषेक, राजीव कटियार और सत्यवीर, शिवम सचान, विजय कुमार, राम जी कटियार, अमित पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
