नन्हक फाउंडेशन “बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर” में हुआ तिरंगे का वितरण
ग्रेटर नोएडा : पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। नन्हक फॉउंडेशन की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया इसके मद्देनजर सेंटर के बच्चों में तिरंगा झंडा बांटा गया। उन्होंने कहा हमारे बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी बच्चों में तिरंगा झंडा वितरित गया। साथ ही झंडे के महत्व के बारे में बच्चों को बताया गया। बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि आप अपने घरों में सब परिवार मिलकर झंडा फहराएं और इसको सलाम करते हुए अपनी स्वतंत्रता को सलामी दे। हम सब अपनी परतंत्रता को याद करें तथा यह संकल्प लें की अब कोई भी हमारे देश का बाल बांका ना कर पाए | सभी को याद दिलाया की आप जो राष्ट्रगान यहां प्रतिदिन गाते हैं ,उसे भी झंडा फहरा कर जरूर गाना है| बच्चों ने उत्साहित होकर जोर-जोर से भारत माता की जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया|