यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में  मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीईओ अरुणवीर सिंह ने किया झंडारोहण 

ceo ग्रेटर नोएडा :  यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय में आज 77 वां  स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालक अधिकारी  डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा झंडा रोहण किया गया। झण्डारोहण के पश्चात मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा आज़ादी के अमृतकाल के पंचप्रण यथा १. विकसित भारत का लक्ष्य, २. ग़ुलामी के हर अंश से मुक्ति, ३. अपनी विरासत पर गर्व, ४. एकता और एकजुटता तथा ५. नागरिकों में कर्तव्य की भावना, की शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गयी।  

 तत्पश्चात् केंद्रीय विद्यालय ग्रेटर नोएडा के छात्रों व अन्य बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व डांस का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया द्वारा १७५७ की प्लासी की लड़ाई से संबंधित हिस्टोरिकल मूवमेंट के बारे में बताया गया की किस तरह से ब्रिटिशर्स द्वारा अपने लाभ के लिए भारत में विशेषकर बिहार के चंपारण में नील की खेती को बलपूर्वक करवाया गया, किसानों का शोषण  किया गया। 

इसी प्रकार से कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा अपने देश के सैनिकों व सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान करने का आवाहन किया गया तथा अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी पर गर्व करने का संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस व आज़ादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी। डॉ. सिंह द्वारा कहा गया की आने वाला कालखंड भारत का होगा तथा वर्ष २०२९-३० में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। हमे इस लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की  25 वीं  वर्षगाँठ पर प्राधिकरण कम से कम ५००० करोड़ के मुनाफे में होना हमारा लक्ष्य होना चाहिय। आज प्राधिकरण में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। 

हम भारत में पहली पॉड टैक्सी बनाने जा रहे हैं। देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क यमुना प्राधिकरण में बन रहा है, अब देश का पहला सेमी-कंडक्टर पार्क भी यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में बनने पर सहमति हो गयी है यानी हम देश की चार सबसे बड़ी या पहली परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।  हमें सभी प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रयास करना चाहिए कि प्राधिकरण के २५ वर्ष होने पर हमारे पास २५ यूनिक परियोजनाएँ हों जो देश में सर्वप्रथम हो, देश का गौरव बढ़ाने वाली होनी चाहिए। 

अंत में कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों व अध्यापकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

यह भी देखे:-

जैन आचार्य लोकेशजी ने किया अखिल भारतीय मेयर व आरडब्ल्यूए शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, कहा – “संयमित जीवन...
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स (एआईयूजी) प्रतियोगिता में जीते तीन मैडल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत सामुदायिक आउटरीच कार्यक्र...
ईको विलेज-2 में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेनो प्राधिकरण की त्वरित कार्रवाई, प्रारंभिक जांच में जलाप...
स्वच्छता अभियान के तहत जू 3 सेक्टर सी ब्लॉक निवासियों ने किया श्रमदान
मणिपुर की घटना के विरोध में जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए किसान
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़
सेवियर ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की पहली बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
ग्रेटर नोएडा : "स्पर्श ग्लोबल स्कूल" ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम "टी फिटी" मनाया
एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, अप्तारा कॉर्पोरेशन कराने जा रही है कैंपस प्लेसमे...
कुख्यात लुटेरा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
276 आवासीय भूखंडों के लिए 54 हजार से अधिक दावेदार! यीडा का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 11 जुलाई को
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात शख्स की मौत
यंग इंडियंस इवेंट ने जल संरक्षण जागरूकता पर प्रतिष्ठित साइकिल अभियानकर्ता के साथ सफल बातचीत का जश्न ...
मूर्ति खंडित होने का मामला: थाना और चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित
ग्रेनो प्राधिकरण पर आंदोलनरत किसानों की महापंचायत को कॉमरेड वृंदा करात ने किया संबोधित