ग्रेनो वेस्ट की अग्रिमा सिंह ने सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती
गाज़ियाबाद में 10 से 13 अगस्त तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश फर्स्ट सब जूनियर बैडमिटन चैंपियनशिप के सिंगल्स महिला वर्ग में ग्रेनो वेस्ट में रहने वाली अग्रिमा सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-13 आयु वर्ग के सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अग्रिमा सिंह ने आगरा की अर्सी अब्बास को सीधे सेटों में 21-15 और 21- 11 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। अग्रिमा सिंह के पिता विक्रम प्रताप सिंह और कोच दीपक मिश्रा ने बताया कि गैलेक्सी वेगा सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती है। उत्तर प्रदेश 1st सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 300 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। सिंगल्स महिला वर्ग में अग्रिमा सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बनी। अग्रिमा पिछले वर्ष केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट में फाइनल खेली थी। इसके पहले भी अग्रिमा ने कई खिताबी मुकाबले जीते है। कोच का कहना है कि उनका लक्ष्य आगे आने वाले स्टेट और नेशनल टूर्नामेंट के लिए अभ्यास कर रही है।
