नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्य के लिए मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय का उत्कृष्ठ सेवा पदक मिला है। इसकी घोषणा होते ही पूरे पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लेटफार्म के माध्यम से नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनको बधाई देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अफसर, पुलिस अफसर, राजनेता व पत्रकार भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के पुलिस बल, अर्धसैनिक बल व सैन्य बल के कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों व सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया जाता है। इस पदक के लिए अपने सेवा में कम से कम 15 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष के पुलिस पदक प्राप्त करने वालों की सूची में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश कॉडर की प्रसिद्ध आईपीएस महिला अधिकारी हैं। वो वर्ष 2000 बैच की आईपीएस हैं। विभिन्न जिलों में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के कारण अनेक बार मीडिया में उन्हें लेडी सिंघम की उपाधि भी दी गई है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में फैशन ज्वेलरी शो का शुभारम्भ
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
अगले तीन साल में चलेंगी 400 वन्दे भारत रेल - आरटीआई , 60 स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण , समाजसेवी रंज...
गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का ऑपरेशन कर डॉक्टर ने बचाई जान
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
खूनी इश्क का खौफनाक अंजाम: पत्नी ने सहयोगी संग रची साजिश, चुन्नी से घोंटकर पति की हत्या
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का गठन, विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ
गुर्जर युवाओं की शान Rowdy Vardaat इंस्टाग्राम स्टार की CAR ACCIDENT में मौत, शोक में डूबे फैंस
भारत विकास परिषद अपने 200 सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए करेगा सम्मानित
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित डायरेक्टर का सांसद ने स्वागत किया
सूरजपुर वेटलैंड पर मंडरा रहा जल प्रदूषण का खतरा - रामवीर तंवर पर्यावरणविद
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील
शारदा यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
किसानों के बीच पहुंचे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, कहा जेवर एयरपोर्ट की स्थापना में पूरे उत्तर भारत क...
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
मेरठ-सहारनपुर मण्डल के शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, जानिए ताज़ा रुझान