भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर

Grenonews:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा 1 में संचालित महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री जुगल किशोर तिवारी जी डीआईजी उत्तर प्रदेश ने आकर पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों की ही नहीं होती है अपितु व्यक्तित्व निर्माण करने में अग्रणी भूमिका निभाती है। प्रचलित शिक्षा पद्धति के साथ गुरुकुलीय शिक्षा को समन्वित करना आवश्यक है। गुरुकुल के बटुकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें आप जैसे शिक्षार्थियों की आवश्यकता होगी, जो आधुनिक विचारधारा के साथ-साथ धर्म की शिक्षा समाज एवं देश-दुनिया को दे सकें। उन्होंने गुरुकुल परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप जैसे महानुभावों के द्वारा ही हम अपनी प्राचीन परंपराओं के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूक हो पाते हैं। उन्होंने यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया एवं उपस्थित सभी महानुभावों से यथासंभव सहयोग की अपेक्षा भी की।
गुरुकुल के संस्थापक आचार्य श्री रविकान्त दीक्षित जी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप जैसे वरिष्ठ महानुभावों से ही हमें और उत्कृष्ट कार्यों को करने का उत्साह मिलता है।
इस अवसर पर श्री एस.एस. शुक्ला जी (संघ लोक सेवा आयोग, संयुक्त सचिव) श्री प्रभात शर्मा,सेवानिवृत्त कमिश्नर, श्री अरुण वर्मा जी, श्री सुनील मिश्रा, सत्येंद्र गौर जी अरविंद जी गौरव जी बृजेश जी उमेश जी हर्ष जी के साथ गुरुकुल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
मोबाइल टॉवर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या कुछ कहा सर्वोच्च अदालत...
Yamuna Authority: नागरिकों को मिला एक और तोहफा, यमुना प्राधिकरण -परिवहन विभाग के सौजन्य से बॉटेनिकल...
क्यूएस सस्टेनेबिलिटी 2026 रैंकिंग में गलगोटियाज़ की बड़ी उपलब्धि, देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल
एक माह में रखरखाव के सभी कार्य पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-सीईओ
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
सिटी हार्ट में हुआ बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन
रिक्शा चालक के ऊपर पेड़ गिरा मौत
धारा 144 के बावजूद  खुलेआम उड़ी नियमों  की धज्जियां, हुई हर्ष फायरिंग
फूलों की बहार: ग्रेटर नोएडा में 28 फरवरी से तीन दिवसीय पुष्पोत्सव-2025
बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया जिला न्यायालय का 27 वां स्थापना दिवस
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस से हो रही थी अफीम की तस्करी, ढाई किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आपातकालीन चिकित्सा सहायता को लेकर जीआईएमएस में हुई अहम बैठक, जिला अस्पतालों...
थिनर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, करोडो का समान जल कर खाक, कोई हताहत नहीं