मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम
Greater Noida:
मैट्रो समूह मार्गदर्शक प्रबंधन मंडल डॉ सोनिया लाल गुप्ता (एम0डी0, मैट्रो कॉलेज ऑफ हैल्थ साइंसेस एण्ड रिसर्च और निदेशिका, मैट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल) के समर्थन और प्रोत्साहन से मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिग में दिनांक 04/08/2023 को सत्र 2023-24 के नए प्रवेशित एम0एस0सी0 नर्सिग, बी0एस0सी0 नर्सिग एवं पोस्ट बेसिक बी0एस0सी0 नर्सिग, के छात्र/छात्रओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
संस्था की परम्पराओं को निभाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं एम0डी0 महोदया के आशीर्वाद संदेश के साथ हुई। उन्होने अपने संदेश में अपनी शैक्षणिक दृष्टि के अन्तर्गत कठीन परिश्रम सेवाभाव, सहानुभूति भाव और मरीजों को अपनाने के भाव के साथ छात्र/छात्राओं को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के निदेशिका, डॉ. कनक लता ने सभी नावांतुक छात्र/छात्राओं का स्वागत तथा उन्हें बधाई देने के साथ अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहा कि नर्सिग एक नोबल पेशा है जिसके अन्तर्गत अस्पातल आने वाले मरीजों के उपचार में नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली में नर्सिग प्रोफेशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे कोविड-19 माहमारी के दौरान भी पूरे विश्व ने देखा है। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम, संस्थान एवं संस्थान की दैनिक कार्यप्रणालि के बारे में अवगत कराया गया।
डॉ. कनक लता, निदेशिका-शिक्षा, प्रो. प्रवीन प्रकाश, प्रिंसिपल (नर्सिंग), डा0 प्रवीन कुमार गौड़, प्रिंसिपल (फार्मेसी), प्रो0 मुजफ्फर मकरानी, वाइस प्रिंसिपल (नर्सिग), प्रो0 कृष्ण कुमार वर्मा, वाइस प्रिंसिपल (फार्मेसी), श्रीमति स्नेह मैथ्यू, डीएसडब्लू (नर्सिग), श्री गौरव सेठी, सह कुलसचिव श्री सुनील कुमार, लेखाधिकारी श्री रेवन्त झा, शिक्षक गण व अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम में संस्थान के दो छात्र आर्यन बालियान एवं राहुल सिंह को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए हीरो पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ नावांतुक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुऐ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
