OYO होटल पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, विवाद के बाद, प्रेमी ने पंखे से लटक कर ली सुसाइड

Grenonews: नोएडा के कोतवाली सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर 27 की एक ओयो होटल में एक युवक ने पंखे से फंदा बांधकर सुसाइड कर लिया। होटल में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा हुआ था. जहां उसके साथ विवाद होने के बाद उसने यह कदम उठाया. जब युवक ने फांसी लगाया, उस समय उसकी गर्लफ्रेंड बाहर गई हुई थी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान 29 वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है। विक्रम बुधवार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर 27 के अट्टा गांव में स्थित राज नाम ओयो होटल में शाम को पहुंचा था. दोनों ने रिसेप्शन आईडी कार्ड दिखाकर और होटल के रूम में एंट्री ली थी। बताया जा रहा है होटल के रूम में उसका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात पर विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर उसके गर्लफ्रेंड बाहर चली गई और जब वह लौटी तो उसे विक्रांत का शव होटल के कमरे की पंखे से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन पर इसकी जानकारी दी. होटल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई.

कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि पुलिस विक्रांत की महिला गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। होटल में लगे कैमरे की भी जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है अगर शिकायत दी जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी देखे:-

गलगोटियाज विश्वविद्यालय ने मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस और दिव्यांग अधिकार क्लिनिक की द्वितीय वर्षगां...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कि...
लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, सपा ने कसी कमर
नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की टॉपर मेधावी छात्रा रीतिका रौसा को किया सम्मानित
पायल रोहतगी पर एफआईआर दर्ज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
भाजपा विधायक व दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल का किया तूफानी दौरा  
पागल कुत्ते का आतंक, 20 मिनट में 25 लोगों को काटा कर घायल किया
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई
पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे वोट, आयोग ने बताया बस करना होगा ये काम
होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक
दादरी में कोविड अस्पताल की शुरुआत, डीएम व विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
महाकुंभ 2021: प्रवास के लिए हरिद्वार आने वाले हर वीआईपी को भी करानी होगी कोरोना की जांच
गौतमबुद्ध नगर में आज से चलाया गया “मेरी माटी, मेरा देश'अभियान
संदिग्ध  परिस्थिति में महिला की मौत, पति हिरासत में, पूछताछ कर रही है पुलिस 
डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के बढ़ रहे केस, जानिए- किस राज्‍य में आए हैं कितने मामले