सूटेड बूटेड होकर पत्नी को साथ लेकर, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले, अंतरराज्यीय चोरों के गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार
नोएडा के थाना 39 पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की वारदात करते समय अच्छे कपड़े पहनते थे और अपने साथ अपनी पत्नी को भी रखते थे. जिससे कि कोई उन पर शक ना करें। इन चोरों के कब्जे से पुलिस ने 7 तोला सोना, वारदात को अंजाम देने यह समय इस्तेमाल होने वाली स्कूटी, ताला तोड़ने के औजार और तमंचा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर शहजाद पटियाला पंजाब का रहने वाला है और सिराजुद्दीन कोलकाता का निवासी है. इन दोनों को थाना 39 पुलिस ने सेक्टर 37 स्थित शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया है. एडिशनल डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह दोनों सूटेड बूटेड होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते थे. इनके साथ इनकी पत्नी भी शामिल होती थी. यह पहले स्कूटी में बैठकर मकानों की रेकी किया करते थे. रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. इन दोनों ने 6 जुलाई को सेक्टर 37 में एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात चुराए थे. इसके बाद से ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इनकी पहचान कर उनको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी. इसके लिए पुलिस ने 1200 सौ सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया. उसके बाद उनको गिरफ्तार किया जा सका.
एडीसीपी ने बताया कि शहजाद पर 50 और सिराजुद्दीन पर 40 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है, दोनों बदमाश चोरी का सामान पटियाला में काले नामक व्यक्ति को बेचते थे. वारदात में शामिल शहजाद की पत्नी और काले की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है इन बदमाशों का पुलिस आपराधिक इतिहास जुटाने में लगी है.
