मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

मुंबई। बिरजू महाराज की शिष्या मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह महक को कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड गोरेगांव,मुंबई के रेडिसन होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने प्रदान किया।
इंटरनेशनल रेटिंग्स, रैंकिंग्स एंड रिसर्च (ब्रांड रेटिंग्स) के कॉन्क्लेव एवं अवॉर्ड समारोह में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से अवॉर्ड के लिए विभूतियों को चुना गया था।

नोएडा उत्तर प्रदेश की दुर्गेश्वरी सिंह ‘महक’ ने कथक में संगीत प्रवीण की उपाधि प्राप्त की हुई है I पदम् विभूषण पंडित बिरजू महाराज के संस्थान कलाश्रम, प्रयाग संगीत समिति तथा प्राचीन कला केन्द्र से विभिन्न उपाधियाँ हासिल की हैं I बिरजू महाराज की सुपुत्री ममता महाराज और जयपुर घराने के नृत्य गुरु स्वर्गीय सुमित परिहार ने दुर्गेश्वरी की कथक नृत्य कला को निखारने में विशेष योगदान दिया I

ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की संस्थापिका दुर्गेश्वरी ने 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शिष्य एवं शिष्याओं को कथक में पारंगत किया है I इससे पूर्व दुर्गेश्वरी सिंह महक को वाग्धारा यंग अचीवर्स अवार्ड, AAFT यूनिवर्सिटी के सिटीजन जर्नलिस्ट अवार्ड, उत्तर प्रदेश सरकार का शिक्षक गौरव सम्मान और कला रत्न सम्मान, संस्कार भारती के गुरु शिष्य परम्परा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है I

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव डॉ वागीश सारस्वत, मेडीलिंक्स इंडिया के आशीष वत्स, प्रसिद्ध समाजसेवी गोपीकृष्ण बूबना, प्रसिद्ध गायक विनोद दुबे, संगीतकार सुधाकर स्नेह, उद्योगपति कृष्ण भारद्वाज, गायक शशिकांत मिश्रा, अभिनेत्री मीरा भारती आदि मौजूद थे I

यह भी देखे:-

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी बैठक का आयोजन
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह
केंद्रीय विद्यालय को बंद करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाना अब और आसान, कोषागार विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा
ग्रेटर नोएडा पी 3 निवासी आरव तेवतिया सेना में लेफ्टिनेंट बने, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित
ऑटो एक्सपो - द मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन
हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे दो लोगों की बाइक डिवाइडर से टकराई, घायल
ग्राम नगला हुकम सिंह में मकान ढहने से हादसा, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह पहुंचे मौके पर—राहत कार्य ते...
Sardardham Bhavan Inauguration: पीएम मोदी बोले- दुनिया के देश जहां पिछड़ गए, वहीं भारत आगे बढ़ रहा ह...
यमुना प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाकर कुल 32 किसानों को दिया गया मुआवजा
रुपया लेकर पट्टा देने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री
पंच प्रण ही विकसित भारत की राह : सीएम योगी
डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
जापानी निवेशकों की YEIDA में रुचि, मेडिकल डिवाइस पार्क में संभावनाओं का जायजा
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन