करंट से जला शरीर, उठता रहा धुआं… हाईटेंशन लाइन से चिपककर रह गई बुजुर्ग महिला; दर्दनाक मौत

रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर के छज्जे के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला करंट से धू-धू कर जलने लगी व उसके शरीर में ब्लास्ट हो गए।

आक्रोशित स्वजन व आसपास के लोगों ने बिजली निगम को जिम्मेदार मानते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली निगम के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में राहुल अपने परिवार के साथ रहता है।

बच्चों को लगा रही थी आवाज

राहुल की दादी अंगूरी देवी मकान की खिड़की खोल कर बाहर खेल रहे बच्चों को आवाज लगाने लगी, इसी दौरान मकान के छज्जे के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसके पूरे शरीर में आग की लपटें उठने लगीं। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घरों के ऊपर और बराबर से गुजर रही लाइन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, व लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग बिजली निगम के विरुद्ध हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जो बिजली की हाईटेंशन लाइन डाली गई है, वह लोगों के घरों के ऊपर व बराबर से गुजर रही है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे।

पहले भी गांव में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से एक बच्ची को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े थे। बिजली निगम के एसडीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि 11 केवी के नंगे तारों को हटाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। जल्दी ही समस्या से निजात मिल जाएगी।

यह भी देखे:-

अब रियल एस्टेट एजेंटों का रेरा में पंजीकरण अनिवार्य, 9 दिसंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण
गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों...
14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 
भाकियू ने अजय मिश्रा टेनी को गृह राज्य मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की
यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला एनएपीएस का लाभ
कासा ग्रीन के 300 फ्लैंटों की रजिस्ट्री जल्द
08 मार्च को सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज
प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि एवं किताबों के नाम पर की जा रही लूट के विरोध में प्रदर्शन।
ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच
गणतंत्र दिवस पर किन्नरों ने फहराया तिरंगा, बाल आश्रम में देशभक्ति का अनूठा जश्न
Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 127 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में मनाया गया हर आंगन योग थीम पर आधारित नवम् अंतर्राष्ट्री...
Priyanka Gandhi Pratigya Yatra: 20 लाख सरकारी नौकरी देने सहित किए सात घोषणाएं, बोलीं- 'हम वचन निभाएं...
तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर जिंदग...