हरियाणा के भंडारी क्रांति-गैंग से नोएडा पुलिस की हुई मुठभेड़: एक बदमाश घायल

नोएडा के थाना फेस वन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश हरियाणा के भंडारी क्रांति गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन बदमाशों पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में लूट, रंगदारी व हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।

दोनों बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे

शुक्रवार की रात को नोएडा के थाना फेस वन पुलिस डीएनडी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक किआ गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने देखा कि चेकिंग को देखकर किआ सवारों ने यू-टर्न ले लिया है। वहीं अपनी गाड़ी को भगा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो चिल्ला बॉर्डर के पास यह गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने जब उन दोनों लोगों का पीछा किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की और जवाबी फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस में दौड़कर पकड़ लिया। उस बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी मनीष उर्फ भंडारी के रूप में हुई। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की पहचान हरियाणा के जींद निवासी आदर्श के रूप में हुई।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश मनीष पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में लगभग लूट हत्या व रंगदारी आदि के लगभग 2 दर्जन मामले दर्ज है। यह हरियाणा के भंडारी क्रांति गैंग के सक्रिय सदस्य है। जो वहां हरियाणा के हार्ड क्रिमिनल गैंग की सूची में 10 वे नम्बर पर आता है। इसका नाम यू टयूब में भी देखा जा सकता है। हरियाणा के बॉक्सर गैंग से इसकी दुश्मनी है और बाक्सर गैंग से हुई मुठभेड में यह घायल हो गया था।

एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक हार्डकोर क्रिमिनल घायल हुआ है। वहीं एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, एक किया गाड़ी और दो दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से बने हुए आई कार्ड बरामद हुए हैं। जो कि कार्ड फर्जी है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी देखे:-

इन गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
दस किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
बड़ी सफलता: थाना सूरजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के दो वांटेड आरोपियों को पकड़ा, दो अवैध चाकू ...
व्हाट्सएप के जरिए 78 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
नोएडा की स्वाट टीम व बीटा 2 पुलिस ने किय्या 48 घंटे में खुलासा: कैश कलेक्शन एजेंट से लूट का मामला सु...
UPDATE : नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ों की संपत्ति जब्त
अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: नोएडा पुलिस ने 107 पव्वों के साथ अभियुक्त दबोचा
इंजीनियर की मोटरसाइकिल चोरी
बदमाशों ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लूटा सेब
बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
शराब के नशे में सोसाइटी में उत्पात मचाने वाले पांच गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफअभियान, तीन के खिलाफ लगा गुंडाएक्ट, गैंगस्टर की कार्यवाही
लूट का आतंक फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
सब्जी की गाड़ी में की जा रही थी शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद