सुरक्षा में सेंध! केरल के गवर्नर के काफिले में घुसी SUV, दो  युवक गिरफ्तार 

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में एक स्कॉर्पियो कार घुस गई और उसने पुलिस की एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इसके बाद पूरे काफिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि दोनों ही युवक शराब के नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चलाकर वीआईपी फ्लीट को बाधित किया।नोएडा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि शुक्रवार को थाना सेक्टर 113 स्थित एक्सप्रेस जैनिथ सोसाइटी में महामहिम राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल को सकुशल दिल्ली बोर्डर स्कॉर्ट के लिए थाना 113 पुलिस द्वारा पायलेट कार व स्कॉट द्वारा ले जाया जा रहा था।रात करीब 11 बजे मेट्रो स्टेशन सेक्टर 76 के पास पहुंचे तो काले रंग की महिन्द्रा स्कॉर्पियो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वीआईपी फ्लीट को बाधित कर दिया। पुलिस के द्वारा इन लोगों को हाथ से इशारा कर वीआईपी फ्लीट से दूर करने के लिए संकेत दिया तो चालक गौरव सोलंकी व इसके साथी मोनू ने आगे चल रही ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी।पुलिस ने स्कॉपियो सवारों काे पकड़ाइस घटना के तुरंत बाद नोएडा पुलिस के द्वारा दोनों स्कॉर्पियो सवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे।स्कॉर्पियो वाहन को MV एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।

यह भी देखे:-

सीएम योगी ने इंट्रीग्रेटेड सिक्युरिटी एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का किया निरीक्षण
बिजली कर्मचारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या
गौतमबुद्ध नगर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा: 210 करोड़ की संपत्ति जब्त, सैकड़ों बदमाश गिरफ्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: नोएडा में हजारों लोगों का उबलता आक्रोश, साधु-संतों और जनसमूह का ...
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाला कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वायस मैसेज भेजकर जाल में फंसाते थे
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल: सर्विलांस से बरामद 101 स्मार्टफोन, असल मालिकों को किए सुपुर्द
मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में कार्ड और हथियार...
पुलिसकर्मी पर लगा परेशान करने और पैसा ऐंठने का आरोप
सुरेंद्र नागर सियासी खेलों के महारथी तो नहीं !
बुआजी करें अब आराम- चंद्रशेखर, भीम आर्मी प्रमुख ने मायावती को दी सलाह
श्रीकांत त्यागी मामले में एसएचओ फेज 2 निलंबित
पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली
अज्ञात का लहूलुहान हालत में शव मिला
चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी कर देश छोड़कर फरार हुए तीन चीनी नागरिक, एक है जेल में
शराब पीने से रोकने पर ले ली जान
अवैध गांजा सहित दो गिरफ्तार