Ola cab का यार्ड बाढ़ में डूबा, 400-500 कार जलमग्न
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से लगातार नोएडा और ग्रेटर नोएडा के गांव प्रभावित होने लगे हैं । नोएडा के थाना 142 क्षेत्र और ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र में हिंडन किनारे भी पानी लगातार बढ़ने लगा है चौकने वाला मामला तब सामने आया जब हिंडन किनारे ओला का बना हुआ यार्ड भी पानी की चपेट में आ गया और यार्ड में खड़ी हुई करीबन 400 से 500 गाड़ियां पानी में लबालब डूब गई ।
बता दें कि नोएडा ग्रेटर नोएडा में हिंडन इस समय उफान पर है । पीछे से छोड़ जा रहे पानी से लगातार हिंडन का जलस्तर बढ़ता जा रहा है । आज भी बारिश के कारण भी जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिस करण लेटर नोएडा के पुराना पुराना गांव के पास की हिंडन किनारे पानी का स्तर एकाएक पता चला गया । हालांकि लोगों को एहतियातन तौर पर पहले ही वहां से निकाल लिया गया था । जिसमें करीब 150 परिवार से उनको प्रशासन की तरफ से हर तरीके की मदद भी दिलवाई जा रही है । लेकिन सबसे बड़ा मामला जल स्तर बढ़ने से यह हुआ कि यहां पर बने ओला गाड़ी के यार्ड भी पानी में डूब गया और खड़ी हुई गाड़ियां पानी में डूब गई । मौके पर पहुंचकर आला अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया धीरे- धीरे स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है।
