हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने किया वृक्षारोपण
ग्रेटर नोएडा हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने अपनी टीम के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वृक्षारोपण जन अभियान आज जेवर विधानसभा कासना मंडल के बूथ नंबर 20 पर पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर के पौधारोपण करें और पौधारोपण के साथ-साथ उसे बचाने का भी काम करें जिससे हमारे देश में हो रही ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके उन्होंने कहा कि पौधा हमारे जीवन के लिए विशेष महत्व रखता है लेकिन आज हम पौधारोपण करने से पीछे होते जा रहे हैं इस अवसर पर अमित भाटी सुमित बंसल सतीश बैसला किशन सतेंद्र नागर राजकुमार भाटी अजय बघेल सहित काफी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
