निकाय चुनाव : मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनाये जा रहे हैं कई हथकंडे

ग्रेटर नोएडा : आगामी 26 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले निकाय चुनाव से पहले चैयरमैन पद के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए कई हथकंडेअपना रहे हैं।
दादरी नगरपालिका के चुनाव में वार्ड संख्या 8 से सभासद के प्रत्याशी प्रेमा देवी के खिलाफ थाना दादरी में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 8 से प्रत्याशी प्रेमा देवी पत्नी जगदीश प्रधान का चुनाव चिन्ह कार है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्याशी के पति जगदीश उनके पत्नी को आवंटित किये गए चुनाव चिन्ह कार का प्रचार करने के लिए बच्चों के खिलौने वाली कार बांट रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 55 डिब्बे में रखी लगभग 600 कारें जप्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता की धारा 171 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इधर दनकौर कस्बे में प्रचार के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए कार में भरकर शराब और मिठाई बांट रहे सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में मिठाई और शराब बरामद की गई है। दनकौर पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि धनोरा रोड पर पीर वाला मोहल्ला में कुछ लोग चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए कार में भरकर शराब और मिठाई बांट रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भीड़ लगी हुई थी। मौका देखकर सपा प्रत्याशी और उनके पति रफूचक्कर हो गए। मौके से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से कार मिठाई पंपलेट और बीयर की केन बरामद की है। पुलिस ने मौके पर मिठाई और शराब बाँट रहे धर्मेंद्र, विजयपाल को मौके से हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 1 सैंट्रो कार , ढाई कुंतल से अधिक पेठा , और पैम्फलेट बरामद किया है। पुलिस ने सपा से चेयरमैन पद की प्रत्याशी राजवती उनके पति जय सिंह ,भतीजा सतपाल , धर्मेंद्र , विजय पाल और सनी निवासी दनकौर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सपा प्रत्याशी उनके भतीजे फरार हो गए।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर: आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत, 7 दिवसीय आयोजन में युवाओं को मिलेगा आत्म...
सनातन धर्म के तिथि पर्व की भिन्नता पर विचार गोष्ठी का आयोजन
दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत , दो घायल 
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कॉम्पोजिट्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान, छात्रों को मिले नए करियर के संकेत
मध्यप्रदेश किसान गोलीकांड के विरोध में प्रदर्शन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ली गई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ
गौतमबुद्धनगर : स्वतंत्रता दिवस पर 26 विभाग लगाएंगे पांच लाख पौधे
महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अपना चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया
हौंडा कार इंडिया लिमिटेड के  खिलाफ आंदोलन करेंगे  कर्मचारी , हौंडा कार्स लिमिटेड ने रखाअपना पक्ष
गौतमबुद्धनगर में बनेगा आधुनिक साइबर थाना, ₹3.30 करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण
गांधी परिवार को चार्जशीट में घसीटने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्श...
अहमदाबाद गुजरात हुए राष्ट्रीय हरित सम्मेलन : गौतमबुद्ध नगर के 2 अध्यापक सम्मानित
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में उद्यम की स्थापना के लिए इच्छुक उद्यमी/लाभार्थी आगा...
वन महोत्सव पर बच्चों के संग IISc एलुमनाई ने चलाया वृक्षारोपण अभियान ग्रे
लॉयड इंस्टिट्यूट में "Connecting Dots: Journey Beyond" सेशन की प्रेरणादायक शुरुआत — नवागंतुकों को मि...