यमुना प्राधिकरण में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए निकाला गया ड्रा

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मेडिकल डिवाइसेस पार्क योजना 2023 के अंतर्गत कुल 49 भूखण्डों के सापेक्ष प्राप्त 22 ऐप्लिकेशन में से टारगेट सेगमेंट की अहर्ताएं पूर्ण करने वाली आठ कंपनियों के मध्य आवंटन हेतु ड्रॉ किया गया। यह ड्रॉ 4000 वर्गमीटर से कम अकार के भूखंडों का था। ड्रॉ में 2100 वर्ग मीटर के 07 तथा 1000 वर्ग मीटर के एक भूखंड को सम्मिलित किया गया| इसमें भाग लेने वाली कंपनियां यथा welldon बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सनमैक्स इलेक्ट्रॉनिक्स, जीआर बाईंओर सर्जिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, पैरामाउंट सरजीमेड लिमिटेड, यशिका इनफोटोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ऐक्यूर मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, तथा मेडीट्रिक्स व डायसीज़ डाइग्नोस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया गया। आज के इस ड्रॉ से प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क सेक्टर में 486 नए रोजगारों का सृजन तथा करीब 40 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट प्राप्त होगा। सफल आवंटियों को आवंटन पत्र 02 दिन में प्रेषित कर दिये जाएँगे।
4000 वर्ग मीटर से अधिक के भूखंडों का आवंटन प्रेजेंटेशन/साक्षात्कार के माध्यम से बाद में किया जायेगा।
इस प्रकार प्राधिकरण की मेडिकल डिवाइसेज पार्क योजना के अन्तर्गत अभी तक कुल 70 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। साईट पर प्राधिकरण द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी बिल्डिंग का निर्माण कार्य गतिमान है।
आज का ड्रा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह कि अध्यक्षता में संपन्न किया गया। समिति में श्री शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी, श्री बिशम्बर बाबू महा प्रबंधक वित्त, श्री राजेंद्र भाटी उप महा प्रबंधक प्रोजेक्ट, श्रीमती स्मिता सिंह एजीएम आदि सहित उद्योग विभाग, विधि विभाग, ईएंडवाई कंसलटेंट के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ड्रा की पूरी कार्यवाही का डायरेक्ट टेलीकास्ट परिचोक.कॉम, टेन्न्यूज़ व ग्रेनोन्यूज़ के चैनल/ पोर्टल/यूट्यूब तथा प्राधिकरण के फ़ेसबुकलाइव पर भी किया गया।

यह भी देखे:-

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 161 शिकायतें दर्ज
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, शास्त्री जी के चित्र पर किया माल्यार्पण
महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रकरण के विरोध में कल ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में ओपीडी कार्य बंद, आ...
नोएडा : अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने किया विफल
नकदी व लैपटॉप लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
"एक पेड़ मां और गुरु के नाम" थीम पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बाल वन की स्थापना, 5000 फलदार पौधों ...
न्यायालय के आदेश पर सरकारी डॉक्टर और वकील पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
सीईओ की नाराजगी का दिख रहा असर, रखरखाव कार्यों में आई तेजी
असंतुलित होकर सड़क पर गिरा बाईक सवार, मौत
ग्रेटर नोएडा में करणी सैनिकों ने फिर भरी हुंकार, कहा नहीं चलने देंगे पद्मावती
मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, येलो अलर्ट जारी, टूट सकता है 46 वर्षों का रिकॉर्ड
हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने के लिए डीएम- एसएसपी ने ली बैठक
घायल हालत में मिला दूध व्यापारी, तीन दिन से था लापता
7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू (अंबावता) ने सौंपा ज्ञापन