यमुना प्राधिकरण में आयोजित की गई पीआरटी पॉडटैक्सी परियोजना की प्रि-बिड मीटिंग

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में आज प्राधिकरण की पीआरटी पॉडटैक्सी परियोजना की प्रि-बिड मीटिंग अवस्थापना औद्योगिक विकास आयुक्त महोदय मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। प्री-बिड मीटिंग में देश विदेश की कई नामी कंपनियों के ऑफिसियल द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतिभाग किया गया। जिनमे मुख्यतः पीआरटी यूके, एलएंडटी, सिस्ट्रा फ़्रांस, अल्ट्रा पीआरटी, सीमेंस, टाटा, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटामिन ट्रांसपोर्टेशन, हुंडई, कल्पतरु, इन्वेस्ट इंडिया आदि के प्रतिनिधियों द्वारा हिस्सा लिया गया।
मीटिंग में निवेशकों द्वारा कई सवाल पूछे गये जैसे ग्रांट की स्थिति, प्रोफ़िटबिलिटी व प्रॉफिट शेयरिंग के संबंध में आदि। कुछ कंपनियों द्वारा बिडिंग के लिये टाइम एक्सटेंशन दिये जाने की माँग भी कि गयी। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी प्रोस्पेक्टिव बिडडर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उनके द्वारा उठाये गये बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में श्री शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, श्री विषंभर बाबू महा प्रबंधक फाइनेंस, सलाहकार संस्था से श्री संजीव महत्रे, इण्डियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा क्वेरिज के जवाब दिये गये।
उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली एस विश्वस्तरीय पीआरटी कोरिडोर की कुल लंबाई 14.6 किलोमीटर की है, रूट पर 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ज़ेवर से फ़िल्म सिटी सेक्टर 21 तक की दूरी 20 मिनट में तय की जायगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत 641.53 करोड़ रुपए की आएगी। पीपीपी मोड पर बनने वाली इस परियोजना की कन्सेशन अवधि 35 वर्ष की होगी।

यह भी देखे:-

काली पट्टी बांधकर किसानों ने निकाला विरोध जुलूस
42 वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 का हुआ समापन
ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मं...
सुनील शर्मा को सौंपी युवा शक्ति संगठन (YSS) की कमान, उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए शिक्षा व उद्यमित...
एसटीपी न चलाने व बिना शोधित सीवरेज को नाले में बहाने पर 6 बिल्डर सोसाइटियों पर लगा जुर्माना
औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD को किया निलम्बित, विभागीय जांच एवं कार्...
खिलौना- टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 की क्रेताओं -विक्रेताओं ने की सराहना
एससीओ में बोले मोदी: अफगानिस्तान में हाल का घटनाक्रम बड़ी चुनौती ,कट्टरता दुनिया के लिए बड़ी मुसीबत
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का हुआ प्रदर्शन
एलडेको ग्रीन मीडोज़ सोसायटी में रामोत्सव , होगी प्रभु राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कार्...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बैटरी और सोलर सेल निर्माण के लिए 8,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
जीएल बजाज ने लांच किया ईवी पर अनुसंधान और विकास के लिए ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिला गौतमबुद्ध नगर का किया सघन भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्...
सेक्टर 93 नोएडा में स्केटिंग का इंटर हाउस चैंपियनशिप का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट 130 मीo रोड सैनी सुनपुरा से - वाया बादलपुर - ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे ग्राम कल्दा त...