सीईओ ने ग्रेनो को एक माह में चमकाने का दिया लक्ष्य

–काॅन्ट्रैक्टरों के साथ की बैठक, कहा ग्रेनो को गंदा नहीं छोडे़ंगे
–अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंगलवार को सफाई काॅन्ट्रैक्टरों के साथ बैठक की। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को चमकाने के लिए काॅन्ट्रैक्टरों को एक माह का मौका दिया है। सीईओ ने स्पष्ट कहा कि ग्रेटर नोएडा को गंदा नहीं होने दिया जाएगा। सीईओ ने ऐलान किया कि अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मी खास मौके पर पुरस्कृत भी किए जाएंगे।

सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा बहुत खूबसूरत शहर है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ठेकेदारों को पहले से अधिक मेहनत करके शहर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक माह तक अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने काॅन्ट्रैक्टरों व सफाई कर्मियों को आश्वस्त किया कि ग्रेटर नोएडा को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण हर संभव सहयोग करने को तैयार है। सीईओ ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा को चमकाने में विशेष योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को खास मौकों पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से भी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने और घरों में दो डस्टबिन रखकर गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने की अपील की। इस बैठक में एसीईओ मेधा रूपम, ओएसडी रजनीकांत, वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

12 हजार 209 करोड़ से प्रदेश के विकास को लगेंगे पंख
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का पांचवा वार्षिक समारोह “संगत-पंगत” एवं कर्मठ चित्रांश पहचान और सम्मान" का...
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2
आशाओं के चल रहे धरने को किसान एकता संघ ने दिया समर्थन
मुफ्त में हवाई यात्रा नहीं ; Air India ने बंद की क्रेडिट सुविधा
गांजा तस्कर गिरफ्तार
परीचौक पर बस शेड बनाने की मांग
उद्योग भूखंड विवाद सुलझने पर आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार, एसीईओ को सौंपा प्रशंसा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनहित कॉलेज ऑफ लॉ महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर सेमिनार आयोजित
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
गलगोटिया विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके रणनीति स...
बाइडन ने कहा, काश लंबी चलती पीएम मोदी के साथ यह मुलाकात
अखिल भारतीय मेयर और आरडब्ल्यूए शिखर सम्मेलन , भूजल दोहन रोकने पर जोर
किसानों के धरने के 25 वें दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा, अब 'डेरा डालो-घेरा डालो' चलाकर करेंगे विरोध
स्वतंत्रता दिवस पर अल्फा 1 आरडब्लूए ने कारगिल शहीद के परिवार का किया सम्मान
यमुना प्राधिकरण (YAMUNA AUTHORITY) सेक्टर-22 डी में 2,194 फ्लैट मालिकों को देगा कब्जा