बड़ी वारदात: ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर के घर में दिनदहाड़े 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख लेकर हत्यारा फरार

ग्रेटर नोएडा इलाके में एक लूटपाट की घटना सामने आई है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में घुसकर 25 लाख रुपये की लूटपाट की। इतना ही नहीं इस घटना के दौरान डॉक्टर की बेटी की हत्या भी कर दी गई। परिवार मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर का रहना वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर सुदर्शन बैरागी अपनी 14 साल की बेटी शिल्पी को अकेले घर पर छोड़कर, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुबह क्लिनिक चले गए थे। जब दोपहर में एक बजे के आस पास घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी के गले में चुन्नी लगी हुई थी। बच्ची के मुंह में हल्का सा ब्लड आया हुआ था। जिसके बाद तुरंत ही बच्ची को फेलिक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता के अनुसार, उनके घर पर रखे लगभग 25 लाख रुपए गायब थे। अभी कुछ दिनों पूर्व एक प्लाट की बिक्री की थी। यह उसी प्लाट के पैसे थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। परिजनों को एक परिचित पर शक है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर डीसीपी सेंट्रल जोन मय पुलिस बल के मौजूद हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि दर्ज मामले के अनुसार ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

चेन लूट की घटनाओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को छलनी करने वाले अल्ताफ राजा गैंग के दो बदमाशों को लगी गोली
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
जर्दा व पान मसाला का नकली रैपर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
किशोरी के साथ जबरन ली सेल्फी, मुकदमा दर्ज
पत्नी ने ऐसा क्या किया कि पति बन गया हत्यारा, बेरहमी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, पढ़ें पूरी खबर
प्लाट बेचने के नाम पर भूमाफिया ने किया लाखों की ठगी
होटल में किशोरी के साथ किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज
बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली
नॉलेज पार्क में गांजा व शराब तस्कर गिरफ्तार
झांसे में लेकर टप्पेबाजो में युवक से लाखों रुपए ठगा
युवती से रेप के आरोप में स्कूल का चेयरमैन गिरफ्तार 
युवक गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद
जिसे मरा समझ कर भिंड में किया अंतिम संस्कार, वह नोएडा में मिली जिंदा
लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया 15 हज़ार का ईनामी शार्प शूटर