वारदात पर वारदात : बेखौफ लुटेरों ने 6 घंटे में लूटी तीन बंदूक

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर में बीती रात को 6 घंटे के अंदर बदमाशों ने तीन जगहों पर बंदूक लूट की तीन घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के नवादा गांव के पास से आज सुबह 6 बजे के करीब कार में सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने अवधेश कुमार पाण्डेय नामक सिक्योरिटी गार्ड से उसकी दो नाली बंदूक लूट लिया। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट किया। बदमाश बंदूक के साथ-साथ कारतूस भी लूट ले गये। सिक्योरिटी गार्ड दिल्ली स्थित एक स्कूल में गनमैन की नौकरी करता था।

आज सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकला था तभी बदमाशों ने उसके साथ लूट कर लिया। एसपी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के ही यमुना एक्सप्रेस-वे के चूहड़पुर अंडरपास के पास से हथियारबंद बदमाशों ने आज तड़के सिक्योरिटी गार्ड रामबीर सिंह से उनकी दो नाली बंदूक व कारतूस लूट लिया।

पीड़ित ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली सोसाइटी में गन मैन के रूप में काम करता है। एसपी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के पास से बीती रात 12 बजे के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने डिवाइन सिक्योरिटी में काम करने वाले गनमैन झंडू सिंह से उनकी दो नाली बंदूक लूट लिया। 6 घंटे के अंदर गे्रटर नोएडा क्षेत्र में बंदूक लूट की हुई तीन घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

यह भी देखे:-

सावधान! शेयर बाजार में ठगी से 1.80 करोड़ गंवाए, सेवानिवृत्त कर्मचारी हुआ साइबर फ्रॉड का शिकार
हत्या का प्रयास व लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में....
 कार में मांस भरकर बेचने जा रहे थे, पहुंचे हवालात 
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
क्रेडिट कार्ड पॉकेट में, विदेश में हो गयी ऑनलाइन शॉपिंग
विभिन्न जगहों से तीन बदमाश गिरफ्तार
इंजीनियर की मोटरसाइकिल चोरी
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
ईंटे में दबा मृत मिला लापता बच्चा
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
चोरी के ऑटो के साथ पकड़े गए दो बदमाश
ठगी के लिए चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर STF का छापा, 19 युवक- युवती गिरफ्तार
पुलिस कस्टडी से रेप का आरोपी बाथरुम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार, मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर आई थी पु...
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े राशन के लूटेरे, चार गिरफ्तार
लूट चोरी हत्या के प्रयास में फरार ईनामी  बदमाश पोलिस एनकाउंटर में घायल 
सीआईएसएफ की कांस्टेबल परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए मुन्ना भाई गिरफ्तार