नवरात्र सेवक दल द्वारा खाटू श्याम जी की मूर्ति की स्थापना कल , आज हुआ चौथे दिन का पाठ : मनीष अवस्थी
खाटू श्याम जी की मूर्ति की स्थापना और पूजन नवरात्र सेवक दल परिवार के सहयोग से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पंचशील ग्रीन 2 नोएडा एक्सटेंशन के सामने में विधिवत और सारे विधि विधान के साथ चतुर्थ दिन का पूजन पाठ हुआ जिसमे 18 जुलाई 2023 को शोभा यात्रा के साथ यज्ञ हवन के साथ मूर्ति की प्रतिष्ठा और भव्य भंडारा किया जाएगा।
18 जुलाई 2023 को कलश यात्रा और निशान यात्रा 7.30 बजे सुबह से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (पंचशील ग्रीन 2 नोएडा एक्सटेंशन के सामने) से गोल चक्कर होते हुए रोजा से निकलकर कर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित की जा रही है।उसके उपरांत खाटू श्यामजी जी की मूर्ति स्थापना यज्ञ हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आज की पूजा में सम्मिलित हुए लोगों में भरपूर उत्साह और जोश देखने को मिला और कल होने वाली शोभायात्रा और निशान यात्रा की तैयारी पूरे परिसर गांव और सोसायटी में जोरो से है।
