राजेश पायलट शिक्षा समिति के द्वारा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा: रविवार को ग्रेटर नोएडा के अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में राजेश पायलट शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा हाईस्कूल व इंटर के सेकड़ो मेधावी छात्रों व छात्राओं को सम्मानित किया गया, इसके अलावा खेलों में और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा पूर्व स्पीकर मीरा कुमार व ममता शर्मा पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के सी त्यागी पूर्व सांसद, नरेंद्र कुमार जैन जस्टिस, तेजपाल नागर विधायक दादरी रहे। इस मौक़े पर मीरा कुमार ने कहा की युवा देश का भविष्य है और इनके ही कार्यो से देश में मजबूत होगा। शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में कामयाबी हासिल की जा सकती है और हर छात्र को ये प्रयास करना चाहिए की वो मात्र किताबी शिक्षा नहीं बल्कि जीवन की व्यावहारिक शिक्षा भी ग्रहण करे. ममता शर्मा ने अपने सम्बोधन में लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने पर बल दिया
ट्रस्ट के संस्थापक दीपक भाटी ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट का जीवन हमारे लिए प्ररेणादायक है।पायलट से प्ररेणा लेकर पिछले 22 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, उपस्थित सभी अतिथियों व छात्र व छात्राओं का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।इस मौके पर समिति द्वारा जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया व जो बच्चे हाईस्कूल इंटर व अन्य खेल आदि में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं उन्हें सभी को सम्मानित किया गया इस मौक़े पर समिति के संस्थापक दीपक भाटी, चाहत राम भाटी ,राकेश भाटी चेयरमैन ऑक्सफोर्ड स्कूल, संदीप भाटी,आलोक सिंह, दीपक प्रधान,उधम भाटी,मास्टर लज्जाराम भाटी,विकास भाटी घरबरा, बृजेश भाटी, कृष्ण नागर ,राहुल नंबरदार,दिन्नू जाटव आदि सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे जिन बच्चों ने अच्छे नंबरों से हाई स्कूल इंटर उत्तीर्ण किया है उन सभी बच्चों के सम्मान पाकर चेहरे खिल उठे।

यह भी देखे:-

हथियार के नोंक  पर बदमाशों ने किसान से लाखों की लूट
जेवर पुलिस का खुलासा , प्रेम प्रसंग में की गई थी बी.टेक के छात्र की हत्या , पड़ोस दंपत्ति गिरफ्तार
पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ग्रेनो में आधुनिक तकनीक का एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर का शुभारम्भ
शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से की मुलाकात, आज पीएम से मिलेंगे, जानें किन-किन मसलों पर हुई बात?
भारतीय कुर्मी महासभा, गौतमबुद्ध नगर" के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन ...
ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के कलाकारों ने दी नाटा की बेहतरीन प्रस्तुति
ईस्टर्न पेरीफ़ेरल ऐक्सप्रेसवे पर  किसानों के ट्रैक्टर मार्च , ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहे सुरक्षा के पुख...
Delta variants in America: हर 55 सेकंड में एक की मौत, डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
साइबर ठगों के सामने बेबस महसूस करता है सरकारी तंत्र, ठोस कदम उठाने की है जरूरत - अतुल मलिकराम
अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, इकोटेक प्रथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इफैक्स की रिपोर्ट ने बताया रूस में पाया गया गामा कोरोना वायरस
DU Admission 2021: एंट्रेंस बेस्ड कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं शुरू
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
ज्योतिषार्चाय पं. मूर्तिराम आनन्द वर्धन नौटियाल वेद प्रतिभा व वेद सम्मान से सम्मानित