बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा

ग्रेटर नोएडा : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांव का दौरा कर बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने शासन प्रशासन पर बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव में पानी घुस गया है, बाढ़ से हालात भयावह हैं। सैकड़ो परिवार बाढ़ में फसे हुए है हजारों गौवंश एवं अन्य जानवर बाढ़ में फसे हुए है। लोगों के पास खाने-पीने का सामान नहीं है, पशुओं का चारा नहीं है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि बाढ़ का पूर्वानुमान होने के बावजूद भी शासन-प्रशासन की तरफ बाढ़ से निपटने कि कोई तैयारी नहीं की गई। सरकारी तंत्र की असफलता के कारण हजारों लोगों की जान पर बन आई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यमुना में आई इस बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, रोहित मत्ते गुर्जर, नवीन भाटी, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

IHGF 2018: मुख्य सचिव ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को अजय मेमोरियल अवार्ड स...
आईटीएस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
सीबीएसई 12 वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा अब अप्रैल में, 10 वीं पर सस्पेंस
Delta variants in America: हर 55 सेकंड में एक की मौत, डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी
बढ़ती हुई महंगाई लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और बच्चा घायल
नोएड़ा : नेकी के साथ सड़क सुरक्षा का पाठ, ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अपील की
ईयू के सात देशों और स्विट्जरलैंड ने दी कोविशील्ड को मंजूरी ,भारतीय कर सकेंगे यूरोप की यात्रा
रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक गिरफ्तार, 105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बर...
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक : महिला हॉकी टीम से पीएम मोदी का भावुक संवाद,
चीनी जासूसों को ग्रेटर नोएडा में पनाह देने वाला चीनी नागरिक गर्ल फ्रेंड समेत गिरफ्तार
सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- पर्यावरण सुधार को साथ चलने और बदलाव लाने का संकल्प
ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।
ग्रेनो के इन HIGHWAY पर बंद हुई शराब की दुकान
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार