गलगोटिया विश्वविद्यालय में रूसी पत्रकारों के साथ विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन में ‘रूसी विदेश नीति के हालिया रूझान’ विषय पर विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। इस विशेषज्ञ वार्ता के लिए रूस की राजनीतिक पत्रकार डॉ. मारिया बुखारोवा और स्वतंत्र पत्रकार मरीना कुरानोवा विश्वविद्यालय में उपस्थित रहीं। डॉ. मारिया बुखारोव रूस के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘रसिया टुडे’ के लिए काम कर चुकी हैं।

डॉ. मारिया ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत में रूस के हालिया राजनीतिक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने मीडिया कवरेज के अनुभवों को साझा किया। स्वतंत्र पत्रकार मरीना कुरानोवा ने रूस-यूक्रेन युद्ध और रूस की विदेश नीति के हालिया रूझानों के विषय में चर्चा की।

स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की डीन, डॉ. अनुराधा पारासर ने दोनों विशेषज्ञों को ममेंटो देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को रूसी विदेश नीति और राजनीतिक व्यवस्था पर शोध करने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय की डायरेक्टर एडवोकेट अराधना गलगोटिया ने रूस की दोनों महिला पत्रकारों का स्वागत किया और इस विशेषज्ञ वार्ता के सफल आयोजन के लिए स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की सराहना की। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने इस विषय को समसामयिक बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मल्लिकार्जून बाबू ने इस विषय को महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बताया।

यह भी देखे:-

केन्दीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सीबीएसई 12 वीं की टॉपर रक्षा गोपाल को सम्मानित किया
जीबीयू की रिमोट प्राक्टर्ड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में छात्रों की अच्छी उपस्थिति
नन्हक फॉउंडेशन की बड़ी सफलता, स्टडी सेंटर बिगनिंग एजुकेशन मिशन की दो बच्चियों को प्रतिष्ठित स्कूल में...
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने 'अनहद: एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2.0' का किया आयोजन
देश भर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर AQI खतरनाक स्तर पर, राजधानी में सांसों का संकट
जी डी गोयंका स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हैलोवीन उत्सव
जेपी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ियों ने राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
सीबीएसई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब दो घंटे में देना होगा ...
विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चमके डीपीएस, ग्रेनो के विद्यार्थी 
GBU में भारत के दो महान सपूतों की जयंती मनायी गई, पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया याद
ऐप , पोर्टल और सोशल मीडिया से सेफ सिटी को मिलेगी और रफ्तार
एकेटीयू में पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने चलाया "मतदाता जागरुकता अभियान"
समाज के दिव्यांग एथलीटों के सामाजिक कल्याण के लिए जीबीयू का मार्च
जिम्स (GIMS ) में"नैतिकता संगोष्ठी" श्रृंखला  की वर्षगांठ , "चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता" पर सेमिनार...