एनजी रवि कुमार ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ का पदभार संभाला


-नवनियुक्त सीईओ ने एसीईओ व विभागाध्यक्षों के साथ की पहली बैठक
-जलभराव, सफाई व बिजली की समस्या को हल करने पर दिया जोर
-सीईओ ने चेताया, भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
-कहा, आपके पास जो भी आए उसे बिठाकर ही उसकी शिकायतों को सुनें

ग्रेटर नोएडा। 2004 बैच के आईएएस ऑफिसर व अब तक गोरखपुर के मंडलायुक्त रहे एनजी रवि कुमार ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का पदभार संभाल लिया है। अब तक सीईओ रहीं रितु माहेश्वरी ने चार्ज सौंपा। चार्ज संभालने के बाद अपनी पहली परिचय बैठक में नवनियुक्त सीईओ ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति ऑफिस में आए तो उसे बिठाकर सम्मान के साथ उसकी शिकायतों को सुनें और उसकी समस्या को हल करें। अगर आपके स्तर से उसकी शिकायत दूर नहीं होती है तो उसे हमारे पास लाएं। सीईओ चेताया कि जनता से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवनियुक्त सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि प्राधिकरण में आने वाले हर आवंटी, किसान या जनमानस को यहां आने पर अच्छा फील होना चाहिए। सीईओ ने साफ किया कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से फील्ड में जाकर समस्याएं चिंहित करने और उनके समाधान के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। बारिश के मौसम को देखते हुए सीईओ ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो। शहर में कहीं भी गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनजी रवि कुमार ने कहा कि बारिश में बिजली की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए से बात करके कमजोर इंफ्रा को तत्काल दुरुस्त करें। अगर कोई हादसा हुआ तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने पर अधिक जोर दिया। बैठक में एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ अमनदीप डुली, एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव समेत प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राजयोग अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
अतीक की संपत्ति की जांच को सीपी द्वारा भेजा गया पत्र लीक, कर्मचारी बर्खास्त
कैमरा लेंस बनाने की फैक्टरी में बायलर फटा, दो मजदूर घायल
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
यमुना प्राधिकरण के फिल्म सिटी में विकसित किया जाएगा डिज्नीलैंड
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव की पत्नी का निधन
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को मिली कठोर सजा
आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में छेड़खानी के आरोप में जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला
Yamuna Authority: कामर्शियल भूखंडों का ई- नीलामी से किया आवंटन
नोएडा एयरपोर्ट पर सस्ता होगा हवाई सफर
टाटा को मिलेगा एयर इंडिया?: अमित शाह की अध्यक्षता में भविष्य पर फैसला, इसी हफ्ते हो सकती है बैठक
विभिन्न सड़क हादसे मे तीन की मौत
सेक्टर डेल्टा 2 की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसीओ श्रीलक्ष्मी वीएस को सौंपा छह सूत्रीय...
"एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, एक योग": शारदा विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओम आचार्य ने बताया यो...