पंडित बन कर ग्रेनो में रह रहा था चाइनीज़ नागरिक, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। एसटीएफ ने चीन के नागरिक बैग हाउजे को आज देर शाम गिरफ्तार किया है। वह आदि शर्मा (पंडित) के नाम से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रह रहा था। उसके कब्जे से फर्जी आधार व पेन कार्ड बरामद किया गया है।

जासूसी की आशंका

दस दिन पहले एसटीएफ ने दो ऐसे आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जो चीन के नागरिकों का भारतीय पासपोर्ट बनवाते थे। बैग हाउजे उन्हीं आरोपितों का साथी है। आशंका है कि वह जासूसी करने की नियत से भारत में नाम बदलकर रह रहा था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ओप्पो की फैक्ट्री में करता था काम

जांच में पता चला है कि बैग हाउजे ओप्पो फैक्ट्री में नौकरी करता था। वर्ष 2022 में अक्टूबर माह में पुलिस ने उसको बिना वीजा के पकड़ा था। उसको उसके देश चीन वापस डिपोर्ट कर दिया गया था। चीन पहुंचने के बाद आरोपित टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया।

नेपाल के रास्ते आया भारत
वहां से बस में सवार होकर महाराजगंज बार्डर के रास्ते से वह फिर से ग्रेटर नोएडा आ गया और यहां अवैध रूप से रहने लगा। पूर्व में गिरफ्तारी हो चुके आरोपित के साथ अबकर अली व रोशन से उसकी मोबाइल चैट पर लंबी बात होती थी।

जांच में पता चला है कि आरोपित ने खुद की आदि शर्मा नाम का फर्जी आधार कार्ड बना लिया था। आशंका है कि उसने चीन के कई अन्य लोगों का भी फर्जी दस्तावेज तैयार किया है। पासपोर्ट मामले में दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट आफिस में तैनात कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

12 वीं मंजिल से बच्चे की गिरकर मौत
मोबाईल लूट क शतक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ बदमाश गिरफ्तार
रेलवे में नौकरी और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार
घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार
पडोसी ने किया बच्ची से रेप, सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का एक ईनामी सदस्य गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
सावधान: एंकर कंपनी के असली स्विच और सॉकेट खरीदते समय हो सकते हैं ठगी का शिकार
सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
एल्विश से नोएडा पुलिस ने की 3 घंटे तक पूछताछ
जेल में ऐसे पहुँचाया जाता था नशीला पदार्थ, सुन कर चौंक जाएंगे आप, सूरजपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़,
कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज
सॉल्वर गैंग के चार लोग गिरफ्तार, सेक्टर -58 पुलिस ने दबोचा
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला