जेवर एयरपोर्ट (Noida Airport) को रेलवे से जोड़ने की तैयारी हुई तेज, उत्तर प्रदेश शासन ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग के चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए पलवल रेलवे स्टेशन तक नया रेल मार्ग बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार की ओर से रेलवे को भेजा गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव पर जल्द से जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है।

47.6 किमी लंबा होगा रूट

यह रूट करीब 47.6 किमी लंबा होगा। प्रस्तावित रेल मार्ग पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाने का भी आग्रह किया गया है। प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर जिले के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल किए थे। इन गांवों को शामिल करते हुए प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 तैयार कराया है।

प्राधिकरण ने चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच लॉजिस्टिक व वेयर हाउसिंग के लिए नियोजित किए हैं। एयरपोर्ट के कार्गो हब रेल कनेक्टिविटी देने के लिए चोला से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होकर पलवल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा है। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी दिल्ली हावड़ा व दिल्ली मुंबई रेलवे रूट से होने के साथ ही कोलकाता-अमृतसर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी होगी।

रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को होगी सुविधा

इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन के संचालन से एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहा है। इसे लिंक रोड के जरिये दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। कनेक्टिविटी से रेलवे को भी व्यवसायिक रूप से फायदा होगा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक, अपैरल, एमएमएमई, हैंडीक्राफ्ट,फिल्म सिटी व लाजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग परियोजना हैं। यात्रियों व माल की ढुलाई के लिहाज से क्षेत्र में काफी अधिक संभावनाएं हैं। इसका सीधा फायदा रेलवे को मिलेगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। इस क्षेत्र को प्रस्तावित आर्बिटल रेलवे में भी सम्मलित करने की भी संभावनाएं हैं।

पलवल से 27.6 किमी दूर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पलवल रेलवे स्टेशन से 27.6 किमी दूरी है। वहीं दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के चोला रेलवे स्टेशन से करीब 16 किमी दूरी है। हालांकि, इस क्षेत्र में प्राधिकरण आर्बिटल रेलवे के समानांतर रेलवे ट्रैक चाहता है। इससे यह दूरी करीब 20 किमी हो जाएगी।

यह भी देखे:-

दिवाली के बाद NCR की वायु गुणवत्ता हुई 'गंभीर', दिल्ली में AQI का स्तर 500 के पार
आईआईएमटी कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
आवासीय कॉलोनी के समस्या से रूबरू हुए सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह, कहा समस्या का समाधान करन...
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
सड़क हादसे में 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सड़क हादसे में कुत्ते की मौत, कार चालक गिरफ्तार
वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष: फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने वर्ल्ड हार्ट डे किया सैलीब्रेट, डाक्टर ने...
भाजपा घोषित प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सिकंदराबाद क्षेत्र का किया दौरा मांगे वोट
यूपी: भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी दौरा रद्द किया, अब तक कई मौतें
यमुना प्राधिकरण: डाटा सेंटर पार्क की योजना इसी माह आएगी
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट के एमबीए डिपार्टमेंट में पूर्व छात्र द्वारा कार्यशाला का आयोजन
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को 6 वर्ष बाद विलम्ब का ब्याज सहित भूखंड का कब्जा दिलाना सुनिश्चित कराया
कल का पंचांग, 13 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस में लगाये गये रक्तदान शिविर में कैम्पस के लोगों ने कि...
ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण