डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनपद स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ, शिक्षकों का किया उत्साहवर्धन

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से शिक्षक संकुलो की एकदिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का कार्यक्रम हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का कार्यक्रम भारत राम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह एवं जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे निर्धारित समय से पूर्व ही प्राप्त कर जनपद गौतम बुद्ध नगर को प्रदेश में सबसे पहले निपुण बनाने के लिए सभी शिक्षक संकुलों को प्रतिबद्ध किया गया। जनपद स्तरीय कार्यशाला के आयोजन अवसर पर डायट प्राचार्य राज सिंह यादव द्वारा बताया गया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर को एन ए टी निपुण एसेसमेंट टेस्ट में प्रदेश में प्रथम पांच जिलों में शामिल किया गया है और वर्तमान में ब्लॉक बिसरख के दुजाना ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों को समय से पूर्व ही नहीं पूर्ण घोषित कर दिया गया है। उसके लिए उन्होंने डायट एआरपी की पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तकनीकी शिक्षा, कायाकल्प एवं शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए निर्धारित समय में निपुण जनपद बनाने की संकल्पना की गई। कार्यशाला का समापन निपुण जनपद बनाने की शपथ दिलाने के साथ किया गया। एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का संयोजन बरखा सिंह द्वारा किया गया में जिसमे वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सभी डायट प्रवक्ता, ए आर पी, एसआरजी तथा शिक्षक संकुल सम्मिलित रहे।

यह भी देखे:-

जेपी इंटरनेशनल स्कूल में ओडिसी नृत्यांगना गीता महालिक ने दी शानदार प्रस्तुति  
जिम्स अस्पताल मेडिकल कॉलेज, में दो दिवसीय "रिसर्च ग्रांट राइटिंग" कार्यशाला हुई संपन्न
नवरत्न फाउंडेशन्स का दसवां कंप्यूटर शिक्षण केंद्र खोड़ा कॉलोनी में प्रारंभ
एक देश एक राशन कार्ड: दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ
रोटरी क्लब ने श्री कृष्णा लाइफ़लाइन हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया हेल्थ चेकअप कैंप
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत
आईईसी कालेज में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन
The Central Library, ITS Engineering College Greater Noida organised a training programme for studen...
जीएल बजाज में किशोरों के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्धारक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विश्वेश्वरैया इंस्टीटूशन्स में बृहत् रोजगार मेला का आयोजन
ITS कॉलेज में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम, वक्ताओं ने साझा किए विचार
उद्योग-शैक्षणिक संबंधों को बढ़ाने के लिए एचआईएमटी ने आईओटी अकादमी के साथ किया एमओयू
शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी. के. गुप्ता को चिकित्सा तथा शिक्षा में विशेष योगदान के लिए विशिष्ट सम...
विश्व क्षय रोग दिवस : आईटीएस डेंटल कॉलेज संस्थान द्वारा मरीजों को पोषण पोटली का वितरण
जहांगीरपुर के छात्र ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2023- 24 में पाई सफलता