भारतीय गोल्फ संघ ने पुरुषों के एमेच्योर नेशनल स्कॉड के लिए राष्ट्रीय शिविर का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा। भारतीय गोल्फ संघ ने जेपी ग्रीन, ग्रेटर नोएडा में पुरुषों के एमेच्योर नेशनल स्कॉड के लिए एक राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 3 से 8 जुलाई 2023 तक किया। यह शिविर खेल के मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, पोषण और मानसिक पहलुओं के साथ-साथ अधिक डेटा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण पर केंद्रित है। आईजीयू के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह ने एथलीट के तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया जब वे उच्चतम स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हो। इस शिविर के लिए की गई व्यवस्था से बहुत खुश दिखे। प्रेस वार्ता में बिजेन्द्र सिंह बताया कि नेशनल स्कॉट तैयार करने लिए सबको इकट्ठा किया है, टॉप टेन पूरे देश से खिलाड़ी आए हैं, अलग-अलग क्वालिफाई करके आए हैं। यूके में एक सर्वे आया है कि जो गोल्फ खेलता है उसकी पांच से सात साल उम्र बढ़ जाती है, हमे एक मिथ तोड़ना है कि यह अमीर आदमी का गेम है ऐसा नहीं है। यह स्विंग व टाइमिंग का गेम है, इसमें अपने आपमें चैलेन्ज करना है। विदेश में होने वाले तीन टूर्नामेन्ट में भेजा जाएगा। अधिक गोल्फ कोर्स आर्मी के पास है, हमारी बात हो रही है, गोल्फ कोर्स मिलने के बाद खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा होगा। आईजीयू के राष्ट्रीय स्कॉड के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का परिचित कराया और शिविर के सभी पहलुओं के बारे में बताया। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों में हरिमोहन सिंह, अनंत सिंह अहलावत, जयवीर, रोहित, शौर्य भट्टाचार्य, युवराज सिंह, संदीप यादव, विनम्र आनंद, राजेश गौतम और मिलिंद सोनी आदि शामिल हुए। इस दौरान खेल विशेषज्ञों की टीम में मोनिश बिंद्रा (चीफ कोच), डॉ. रवींद्र (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. ननकी चड्ढा (मनोवैज्ञानिक), सैंडी परिहार (फिजिकल ट्रेनर) और फवाद (डायटीशियन विशेषज्ञ) शामिल हैं, साथ ही सरदार मंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जापानी कंपनी करेगी यमुना प्राधिकरण में 350 करोड़ का निवेश, मिलेगा युवाओं को रोजगार
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के उद्यमियों ने हर्ष उल्लास से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021  में गौतमबुद्ध नगर  खिलाड़ियों का हुआ चयन 
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2024, हवन यज्ञ और ध्वाजारोहण के साथ शुरू
आज सेक्टर डेल्टा टू में हर्ष उल्लास के साथ बच्चों और बड़ों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह की बड़ी कार्यवाही , विलम्ब से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों का एक ...
तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
डॉ. वेंकटचलम मुरुगन, भारत के महावाणिज्य दूत, बर्मिंघम, यू.के., ने ईपीसीएच इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन...
ग्रेटर नोएडा : जेवर एयरपोर्ट से पहले दिन घरेलू सहित 65 अन्तर्राष्ट्रीय फ्लाइट भरेंगी उड़ानें
सनशाइन स्केटिंग प्रतियोगिता में समसारा एकेडमी का दमदार प्रदर्शन — 11 बच्चों ने झटके पदक!
G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
संजय भैया का नवनिर्वाचित सभासदों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत।
रवि जिंदल बने बादलपुर मंडल भाजपा प्रभारी
UP में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, ये जिले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
LIVE : वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, देंगे 5189 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में यू.पी.आर.एस.एस.ए. स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंप...