जीबीयू ने प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके प्रथम चरण में मेरिट आधारित प्रवेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में, वैसे स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों जिसमें प्रवेश परीक्षा द्वारा नामांकन दिया जाता है, उन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसकी परीक्षा 25 जून को दो सत्रों में देश भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

घोषित परिणाम के द्वारा वैसे सभी पाठ्यक्रमों में इच्छुक छात्रों की सुविधा हेतु विश्वविद्यालय के प्रवेश विभाग ने काउंसलिंग प्रक्रिया की एक संपूर्ण सारणी जारी की है ताकि प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों एवं अभिभावकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

सभी बीटेक, बीए एलएलबी एवं एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) के पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु उत्तीर्ण छात्रों को 8 जुलाई को एवं वहीं विभिन्न शोध विषयों, एम. फील. (क्लिनिकल साईकोलोजि), एवं एलएलएम में नामांकन हेतु उत्तीर्ण छात्रों को 6-7 जुलाई को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है।

घोषित परिणामों में एमबीए में दाख़िला का परिणाम भी घोषित किया गया है और उत्तीर्ण छात्रों को समूह चर्चा एवं साक्षात्कार हेतु 5 जुलाई को इस प्रक्रिया में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया है।

इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरे चरण के प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग करने को इच्छुक विद्यार्थियों के रुझान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा में विलम्ब को ध्यान में रखते हुए जीबीयू की प्रवेश विभाग ने सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमति के क्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

यह भी देखे:-

हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम स्वास्थ्य ही कुंजी पर व्याख्यान
एनसीसी ग्रुप कमांडर गाजियाबाद ब्रिगेडियर सलब सोनल द्वारा प्रशिक्षण शिविर का दौरा
प्रधान अध्यापिका गीता भाटी को चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने किया सम्मानित
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह
आईईसी कॉलेज में बहुआयामी शोध लैब का उदघाटन
सेमेस्टर एग्जाम में छात्रों के सहूलियत के लिए AKTU ने उठाया कदम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के डॉ. आनंद प्रताप सिंह को इनोवेटिव साइंटिस्ट अवार्ड
गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित एनसीसी थल सेना प्रीपेरेशन कैंप का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण
रेज़ोनेंस में रेयान ग्रेटर नोएडा ओवरऑल चैंपियन, सुधा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ...
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण
GNIOT में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन
एमिटी ग्रेनो:तनाव एवं प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में अध्यात्म के महत्व पर हुई चर्चा
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
डीपीएस में ‘स्कॉलर डे’ का आयोजन, शिक्षा का उद्देश्य देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है-अनुराग त्र...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में फेक न्यूज़ एंड फैक्ट चेकिंग विषय पर हुई कार्यशाला
जीएनआईओटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का समापन, छात्रों में पठन संस्कृति को मिला बढ़ावा