लीज बैक के प्रकरणों पर समिति की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर किसानों की आबादी विनियमावली (लीज बैक) के प्रकरणों को सुलझाने के लिए समिति की सुनवाई जारी है। प्राधिकरण ने सुनवाई से बचे 27 गांवों की सुनवाई का भी रोस्टर जारी कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि 05 जुलाई को डाढ़ा और हल्दौना, 12 जुलाई को लुक्सर और चुहड़पुर खादर, 19 जुलाई को बिरौंडा व बिरौंडी चक्रसेनपुर, 26 जुलाई को मायचा व कासना, 2 अगस्त को खोदना खुर्द , 9 अगस्त को डाबरा और थापखेड़ा, 16 अगस्त को फतेहपुर-रामपुर व पाली, 23 अगस्त को रोजा याकूबपुर, 13 सितंबर को जुनपत व घंघौला, 20 सितंबर को तुस्याना व मलकपुर, 27 सितंबर को सिरसा, 4 अक्टूबर को खानपुर , 11 अक्टूबर को खेड़ा चौगानपुर, 18 अक्टूबर को ऐमनाबाद व अजायबपुर, 25 अक्टूबर को तुगलपुर, 8 नवंबर को सैनी और 22 नवंबर को साकीपुर व हजरतपुर के लीजबैक की सुनवाई होगी। एसीईओ ने बताया कि इस सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि पर किसान साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपनी समिति के सामने रख सकता है। अब तक जिन 10 गांवों के बैकलीज प्रकरणों पर सुनवाई हो चुकी है, उनको शीघ्र निस्तारित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने खुर्जा अरनिया ब्लॉक में किया जनसंपर्क
ट्रेन से कटकर एक एक व्यक्ति की मौत
विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोग ऊंचाई से गिरे, मौत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की हुई बोर्ड बैठक, किसानों और फ्लैट आवंटियों को दी गई बड़ी राहत, पढ़ें पूरी ...
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का सेमिनार: 20-30 वर्ष पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस रूप...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा, कार्रवाई की मांग तेज
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
कल का पंचांग, 6 जुलाई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 13 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बाढ़ से निपटने को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी तैनात
रोटरी पाठशाला में किया गया वृक्षारोपण
नोवरा ने विधायक से मिल की सभी 81 गाँवों में जलापूर्ति की मांग
विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में सांसद डॉ. महेश शर्मा प्रथम