मोटो जीपी रेस के मद्देनजर आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने बुद्धा सर्किट का किया दौरा

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित फार्मूला वन रेस ट्रैक में आगामी सितंबर 2023 में होने वाली मोटो जीपी रेस के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह द्वारा बुद्धा इंटरनेशनल सर्कट का दौर किया गया। सबसे पहले जेपी एसोसिएट्स के चेयरमैन मनोज गौड़ द्वारा आईआईडीसी तथा डॉ. अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का स्वागत किया गया।

जेपी ग्रुप द्वारा तत्पश्चात् फार्मूला वन रेस ट्रैक से संबंधित जानकारी का प्रेजेंटेशन किया गया। फ़ेयरस्ट्रीट टीम तथा मोटो जीपी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव द्वारा वहाँ उपस्थित अधिकारियों को मोटो जीपी के संबंध में जानकारी दी गयी। मोटो जीपी रेस होने से बुद्धा इंटरनेशनल सर्कट विश्व का पाँचवा स्टेडियम होगा जहां पर फार्मूला वन व मोटो जीपी रेस हो सकती है। आयोजकों द्वारा बताया गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रेस की पहली टिकट जारी करने के बाद से क़रीब 30,000 टिकट्स की बिक्री अभी तक हो चुकी है। विश्व में मोटो जीपी रेस दूसरे नंबर पर देखा जाने वाला स्पोर्ट है तथा भारत में भी इसकी दीवानगी देखी जा सकती है। आयोजकों द्वारा मोटो जीपी रेस हेतु एफ़वन ट्रैक पर किए जाने वाले आवश्यक बदलाव व मरम्मत के कार्यों से अवगत कराया गया। श्री पुष्कर नाथ श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार, जेपी ग्रुप तथा विशेष रूप से यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभी उस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रैक का चक्कर भी लगाया गया। उक्त विजिट में आईआईडीसी एवम् मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ साथ एसएच कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया ओएसडी, एके सिंह जीएम प्रोजेक्ट, नंद किशोर सुन्दरियाल, एसओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारिगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का हुआ भव्य समापन, पलाश सेन के ...
कल का पंचांग, 14 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
10% प्लॉट के मुद्दे पर किसानों का बड़ा विरोध: मुख्य सचिव के ठोस आश्वासन न देने पर आंदोलन की चेतावनी
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू
Loksabha Election 2024: आदर्श आचार संहिता के दौरान फेक न्यूज तथा पेड न्यूज पर रखी जा रही है कड़ी नजर
यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित गांवों में बनेगी विकास और स्वच्छता समिति, ग्रामीण करेंगे निगरानी
यमुना प्राधिकरण ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, 69,100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य
एस आर इंस्टिट्यूट में एकेटीयू दो दिवसीय स्पोर्ट फेस्ट का भव्य समापन
नोएडा प्राधिकरण नागरिकों को नहीं देना चाहता नौकरी - नोवरा, RTI में मिला जवाब
भट्टा परसौल पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
दिवाली के उपलक्ष्य में रोशनी से नहाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर।
छपरौला में अवैध कब्जे पर प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर
बाबा साहब को श्रद्धांजलि व कांग्रेस विधायक का स्वागत: गौतमबुद्ध नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023: स्वागत की तैयारियां पूरी, शानदार विकास की झलक दिखाएगा मेला
जब अब्बाजान ने वैक्सीन लगवा ली तो बोले हम भी लगवाएंगे- योगी, जाने पूरी ख़बर
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...