पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो तमंचा 6 जिंदा कारतूस बरामद

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने अमेजन कंपनी के डिलवरी एजेंट को लूटने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से 4 घंटे पहले ही एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा थाना सेक्टर-24 में महिला से सोने की चेन लूटकर भागे थे।

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इनकी पहचान रफी अहमद पुत्र नूर मोहम्मद और सादाब पुत्र अफसार हुई है। ये दोनों बाइक से राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। उनके गले से सोने की चेन और अन्य लोगों से लूटपाट करते थे। थाना सेक्टर-113 में इन दोनों के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज है। नोएडा के अन्य थानों और दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों में भी इन दोनों लूटपाट की घटनाएं की है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर सेक्टर 74/75 चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। इन बदमाशों ने हाल ही में थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 113 नोएडा से लूटी गयी दो सोने की चैन एवं थाना सेक्टर 39 नोएडा से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बदमाश रफी अहमद के कब्जे से एक तंमचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व सादाब के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल मय एक अदद मैगजीन व 05 जिंदा कारतूस बरामद।

यह भी देखे:-

तुस्याना भूमि घोटाले में SIT ने जांच शुरू की
यमुना नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे चार गिरफ्तार
शातिर वाहन लूटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
झूठी शान पर हत्या: चाचा ने युवती के प्रेमी का गर्दन काटा, पढ़ें पूरी खबर
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, एक की गोली मारकर हत्या
दनकौर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
ग्रेटर नोएडा : AMAZON के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्यों
निठारी कांड के एक और मामले में कोली को मृत्युदंड तो  पंधेर को सात साल कैद की सजा
पहली बार 307 के आरोपी पर लगाई रासुका, डीएम - एसएसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
एल्विस यादव के दो साथी गिरफ्तार, फाजलपुरिया सहित कई लोगों की बढ़ सकती है मुश्किल
युवक ने महिला मित्र के साथ यमुना नदी में लगाई ने छलांग, युवती की मौत , युवक की तलाश जारी
जारचा अंडरपास से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.6 किलो गांजा बरामद
मोबाइल फोन चुराने वाला शख्स गिरफ्तार
जहांगीरपुर पेट्रोल पंप पर संजय हत्याकांड को लेकर की बड़ी पंचायत
चचेरे भाई के साथ नोएडा घूमने आई  युवती  को परिजनों ने ग्रेनो में पकड़ा, युवक को उतारा मौत के घाट , यु...
साइबर ठगो ने खाते से निकल 50 हजार की रकम