यमुना प्राधिकरण : ड्रा के जरिये किसानों को दिए गए भूखंड

ग्रेटर नोएडा| किसानों की सात प्रतिशत आबादी के भूखंड की मांग को यमुना प्राधिकरण पूरा कर रहा है। शुक्रवार को ग्राम डूंगरपुर रीलखा के किसानों को सात प्रतिशत आबादी के भूखंड दिए गए। ड्रा के जरिये 102 किसानों को भूखंड दिए गए। जुलाई तक सभी किसानों को आबादी के भूखंड दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे करीब चार हजार किसान लाभान्वित होंगे। यमुना प्राधिकरण ने डूंगरपुर रीलखा में 172 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित और करीब 10 हेक्टेयर जमीन किसानों से सीधे खरीदी थीज इस जमीन के बदले किसानों को सात प्रतिशत आबादी का भूखंड दिया गया। इसके लिए शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण में ड्रा कराया गया। ड्रा में 102 किसानों को भूखंड आबंटित हो गए। डरा में ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर, महाप्रबंधक संपत्ति, महाप्रबंधक वित्त, महाप्रबंधक परियोजना, प्रबंधक नियोजन और तहसीलदार शामिल रहे। भूखंड मिलने के बाद किसानों ने खुशी व्यक्त की है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि डूंगरपुर रीलखा के बाद अन्य गांवों के किसानों को जल्दी ही भूखंड दिए जाएंगे | जुलाई तक सभी 29 गांवों के किसानों को भूखंड दे दिए जाएंगे।

यह भी देखे:-

किसान एकता संघ संगठन का अनिश्चित कालीन धरना जारी
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
बजट 2024: कैंसर की दवाओं के सस्ते होने से बड़ी राहत, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव शारदा अस्पताल ने कहा - बड...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जलाशयों की सफाई के लिए जारी किया शेड्यल
जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन, आज़ाद रोलर स्पोर्ट्स अकादमी बना ओवरऑल विजेता
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “डिबग योर माइंड” सत्र आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को किया जाग...
दिसंबर अंत तक तैयार होगा फिल्म सिटी का लेआउट प्लान
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 121 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण
माकपा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर का करेगी समर्थन
यमुना प्राधिकरण में आयोजित की गई पीआरटी पॉडटैक्सी परियोजना की प्रि-बिड मीटिंग
अमेरिका - इजरायल और ईरान युद्ध : खारग द्वीप को लेकर बढ़ा तनाव, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गहराया संक...
मिगसन ट्विन्स सोसाइटी चुनाव संपन्न, जीतेंद्र राणा बने अध्यक्ष
कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास