उत्तर प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों का तबादला
यूपी सरकार ने शुक्रवार देर शाम 11 IPS के ट्रांसफर कर दिए। राजकरन नय्यर को अयोध्या का SSP बनाया गया है। जबकि मुनिराज जी को मुरादाबाद का DIG नियुक्त किया गया है। इनके आलावा आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाए गए हैं। रवि कुमार पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा बनाए गए हैं।
अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, शुभम पटेल पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, विकास कुमार पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, एस. आनंद पुलिस अधीक्षक बलिया बनाए गए हैं।
शलभ माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, भारती सिंह अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद और आनंद राव कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है।