ग्रेनो  पहुंचे मुख्यमंत्री  के सलाहकार अवनीश अवस्थी: सीएम योगी के दौरे से पहले तैयारियों का लिया जायजा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने जनपद  गौतमबुद्ध नगर  में पहुंचकर तैयारियों का  जायजा लिया ।
इस दौरान  उन्होंने जिला  प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और  आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने संयुक्त रूप से हेलीपैड का स्थल निरीक्षण किया ।

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज  मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहुंचे और  मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लेते हुए संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।  मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत एडवर्ड बोटवर्स इकोटेक एक्स ग्रेटर नोएडा कंपनी के सभागार में  मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुदृढ़ कर ली जाएं। इस महत्वपूर्ण बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, लक्ष्मी सिंह एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर वर्तमान तक की गई तैयारियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी को विस्तारपूर्वक रूप से अवगत कराया और उनको आश्वस्त किया कि आगामी  25 जून को होने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आज बैठक में उनके द्वारा तैयारियों को लेकर जो दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप समय रहते सुदृढ़ बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड का भी स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने हेलीपैड का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि हेलीपैड निर्माण से संबंधित सभी कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, उप जिला अधिकारी सदर अंकित कुमार तथा प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

यह भी देखे:-

गांजा तस्करी के दोषी को सश्रम कारावास की सजा, पांच हजार रुपये का जुर्माना
Kisan Andolan : प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेताओं पर उठने लगे सवाल
वॉकी-टॉकी से लैस होगी ग्रेनो प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम, गंदगी की शिकायतों को शीघ्र निस्त...
यमुना प्राधिकरण किसानों को सात फीसदी आवंटित करने की लाई तेजी
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में यू.पी.आर.एस.एस.ए. स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंप...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
शारदा में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार
कल का पंचांग, 7 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का हुआ विस्तार, नये पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
ग्रामीणों ने फूलपुर गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेमीकंडक्टर उत्पादन की लगेगी इकाई
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सम...
दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
गलगोटियास अलुमनाई मीट-2024 को गलगोटियास विश्वविद्यालय कैंपस में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
किसान आंदोलन : आज लाल किला, जामा मस्जिद और ITO समेत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, स...
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ ने दनकौर पशु  चिकित्सा केंद्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा