संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील में सुनी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, जल्द हो समस्या का निस्तारण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील में जनता की समस्याओं का किया अनुश्रवण, सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण के दिये निर्देश।

जनपद में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 शिकायतें हुई दर्ज, 09 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निराकरण।

उत्तर प्रदेश केेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 136 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 09 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 14 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जर्नादन सिंह, एसीपी पवन गौतम, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 73 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 05 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जेवर तहसील में उपजिलाधिकारी जेवर अभय सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 49 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 04 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

यह भी देखे:-

पहली बार 307 के आरोपी पर लगाई रासुका, डीएम - एसएसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
ABVP के आयाम INSGENIUS के द्वारा युवा दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन
किसान आंदोलन: भाकियू टिकैत को मिला भाकियू क्रांति का साथ
यूपी पंचायत चुनाव : लॉकडाउन में शहर से लौटे युवा पंचायत चुनाव के अखाड़े में ठोक रहे ताल
यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी की हत्या, एसपी बोले- खुलासे के लिए गठित की गई छह टीमें, जल्द उठेगा...
नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2023 का दूसरा दिन
अगले दो महीने में कोरोना पूर्व स्थिति में होंगी रेलवे सेवाएं, अभी चल रही 66 फीसदी ट्रेनें
Atal Pension Yojana: 3 करोड़ से अधिक हुई सब्सक्राइबर की संख्या, इस साल खुले 28 लाख से ज्यादा नए अकाउ...
25 नवंबर को किसानों की महापंचायत: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीनगर में बोले राहुल गांधी- मैं भी कश्मीरी पंडित, कहा- जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा
आनलाइन काॅल गर्ल सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार   
दिल्ली : कोवाक्सिन की एक डोज ले चुके लोगों को ही लगेगी दूसरी डोज
बच्चों के लिए जल्द आ सकता है कोरोना का टीका, दिल्ली AIIMS में आज से वैक्सीन ट्रायल शुरू
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
मुख्यमंत्री योगी बोले, एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता
बीजेपी ने 11 मंडलों मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वी जयंती