ग्रेनो प्राधिकरण ईकोटेक -16 में जल्द लाएगा वेयर हाउसिंग स्कीम

–सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
–उद्योग न लगाने व प्राधिकरण का पैसा न देने वालोें के आवंटन निरस्त होंगे

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ईकोटेक 16 में शीघ्र ही वेयर हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक विभाग की समीक्षा करते हुए इस बाबत निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने टॉप-20 डिफॉल्टरों के आवंटन भी तत्काल निरस्त करने को कहा है।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि जिन आवंटियों ने अभी तक न तो उद्योग लगाया है और न ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पैसा दे रहें, ऐसे आवंटियों का अब और इंतजार न करें। अगर आवंटी को अंतिम नोटिस भेजी गई है तो समयसीमा पूरी होते ही उनके आवंटन तत्काल निरस्त कर दिए जाएं। प्लॉट को कब्जे में लेकर स्कीम के जरिए अन्य निवेशकों को आवंटित करें, ताकि उन भूखंडों पर उद्योग लग सकें और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। सीईओ ने विगत स्कीमों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन आवंटियों ने आवंटन धनराशि जमा करा दी है उनकी लीज डीड की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराएं। जिन लोगों ने अब तक तय धनराशि जमा नहीं की है, अंतिम तिथि पूरी होते ही उनका आवंटन निरस्त कर दें। प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि जिन निवेशकों को भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं उनकी लीज डीड कराकर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराएं, ताकि उनको ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल किया जा सके और उसके बाद शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर उद्योग चालू कर सकें। उन्होंने निवेश मित्रा पोर्टल पर उद्योगों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी विशु राजा व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
—-

यह भी देखे:-

सेवियर ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की पहली बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
बोर्ड बैठक निर्णय: टूल रूम में ट्रेनिंग से युवाओं के रोजगार की खुलेगी राह
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
यमुना प्राधिकरण लाएगा मेडिकल डिवाइस के लिए भूखंड की योजना
नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैना वेटरन्स गौतमबुद्धनगर के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस माना...
PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश
जगत फॉर्म-अमृत पुरम व्यापार मण्डल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में " ज्ञानोदय" ओरिएंटेशन 2023 का आयोजन
भारत संकल्प यात्रा जेवर के गाँव गोधना एवं भगवतपुर में पहुंची
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो: तीसरे दिन मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कौशल विकास मिशन के साथ ही...
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी
यमुना प्राधिकरण आगरा में करा रहा है गौशाला का निर्माण, मथुरा में भी बनेगा गौशाला
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती