शारदा एवं एबीपी नेटवर्क के मध्य हुआ एमओयू साइन

शारदा स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड एंटरटेनमेंट एंव एबीपी नेटवर्क के मध्य एमओयू साइन किया गया। इस समझौता ज्ञापन के तहत शारदा के छात्रों को उद्योग एंव व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा दोनों संस्थान साथ मिलकर कई प्रकार के कार्यक्रमों जैसे सेमिनार, कार्यशालाएं आदि का आयोजन करेगे। इस एमओयू पर हस्ताक्षर शारदा विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रोफसर आलोक गुप्ता एंव एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एबीपी न्यूज नेटवर्क के सभी प्रतिनिधियों ने कैंपस का दौरा किया और छात्रों से बात चीत भी की। सभी अतिथियों का स्वागत शारदा स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड एंटरटेनमेंट की डीन डॉ रितु सूद ने किया।
शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन शारदा विश्वविद्यालय के लिए बेहद खास दिन है। आज के समय में देखा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले शिक्षकों को उद्योग के चलन की कम जानकारी होती है, लेकिन समय के अनुसार उद्योग ज्ञान बेहद आवश्यक है। शारदा अपने छात्रों को हर प्रकार का संसाधन प्रदान करता है जिससे उनके विकास में मदद हो सके। समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखे जा रहे है, अब पुरानी शिक्षा प्रणाली में नए तकनीकी बदवाल आए है जिससे छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उद्योग की मांग के अनुसार छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए और यह जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों की है कि उसे पूरा किया जा सके।
एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से मीडिया उद्योग में प्रतिभा को निखारने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के काम आऐगी। आज के समय में यह जरूरी है कि शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसाओं एंव समाज को साथ सहयोग कर जुड़ना चाहिए। जो भी संस्थान अकेले काम करता है वह कम सफल होता है इसलिए सभी का आपस में सहयोग जरूरी होता है। इस साझेदारी से छात्रों को लाभ होगा साथ ही छात्र भी राष्ट्र विकास में सहयोग देगे। आज के समय में हर व्यक्ति को अपनी बात पहुंचाने के लिए बहेतर संचार प्रभावी करना चाहिए। हमारे साझोदारी के साथ छात्रों को प्रभावी संचार और अच्छे नागरिक बनना सीखेगे क्योकि यह दो पहलू है जो लंबे समय तक काम आऐगे। साथ मिलकर, हम अगली पीढ़ी के मीडिया लीडर को सशक्त बनाएंगे।
इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा सिबाराम खारा, शारदा विश्वविद्यालय के एडमिशनस के निदेशक राजीव गुप्ता, शारदा विश्वविद्यालय के एकेडमिकस के डीन डॉ परमानंद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

दो दिवसीय सायबर सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य समापन
Inter House Cricket Tournament (U-18) at Ryan Greater Noida
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ने स्वायत्तता का मनाया ऐतिहासिक जश्न, मेधावी छात्रों और शिक्षाविदों का हुआ सम्म...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट कम्युनिकेशन विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्...
गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल में वैभव नागर तो इंटरमीडिएट में अनुभा नागर ने टॉप किया, दोनों बनना चाहते ह...
कोरोना से राहत : लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से कम मामले
वरिष्ठ पत्रकारों व न्यूज़ एंकरों ने आईआईएमटी के छात्रों को दिए टिप्स, विद्यार्थियों ने जानी पत्रकारित...
ग्रेनो क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के प्राचार्यों ने किया नई शिक्षा नीति 2022 पर मंथन
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
अब यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और भी खूबसूरत, 38 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट बनेगी आकर्षण का केंद्र
शारदा विश्वविद्यालय : महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती पर, बापू के अनमोल विचारों की पेश की गई झलक
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
GL बजाज की पूर्व छात्रा दीक्षा अग्रवाल ने UPPSC में हासिल की 15वीं रैंक, संस्थान का बढ़ाया मान
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
जीएनआईओटी  में पीजीडीएम  के  नए सत्र 2023-25 का शुभारंभ