ग्रेनो प्राधिकरण की डाटा सेंटर स्कीम लांच, पंजीकरण मंगलवार से ही शुरू

–सभी 13 भूखंडों से करीब 70 एकड़ जमीन आवंटित करने की तैयारी
–20 हजार करोड़ का निवेश और 10 हजार को रोजगार मिलने की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों की मांग को देखते हुए डाटा सेंटर के लिए 13 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। इस योजना के लिए मंगलवार से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 04 जुलाई तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। अगर सभी 13 भूखंड आवंटित हो जाते हैं तो इससे करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश और प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष को मिलाकर 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है। सभी भूखंड बिक जाते हैं , तो प्राधिकरण को लगभग 1000 करोड़ रुपए की आमदनी होगी।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा है। कई बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छुक हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर 13 डाटा सेंटर भूखंडों की योजना लांच कर दी गई है। इनमें से दो भूखंड नॉलेज पार्क-5 में और शेष 11 भूखंड सेक्टर टेकजोन में स्थित हैं। ये भूखंड 4047 वर्ग मीटर से लेकर 1.07 लाख वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। इस स्कीम की समस्त जानकारी सहित ब्रोशर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) और भारतीय स्टेट बैंक के वेब पोर्टल (https://etender.sbi) पर अपलोड कर दिया गया है। इस स्कीम में पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा मंगलवार से ही शुरू कर दी गई है। 04 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई है। डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 08 जुलाई है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा। अगर ये सभी 13 भूखंड आवंटित हो जाते हैं, तो करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का आकलन है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी से निवेशक बहुत प्रभावित हैं। निवेशक इस स्कीम के जरिए भूखंड पाकर यहां बड़े पैमाने पर निवेश कर सकते हैं।

यह भी देखे:-

School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
9/11 के 20 साल: आतंकी हमले की आशंका के बीच जो बाइडेन ने मारे गए लोगों को किया याद, कही ये बात
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
ग्रेटर नोएडा में स्थित जीएल बजाज संस्थान में पीजीडीएम विभाग के पांच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह का आ...
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन : भारत की 'कोवैक्सीन' को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी
सभी नागरिकों में देश सेवा की भावना जरूरी-मेधा रूपम
आज ग्रेटर नोएडा में गैस इंडिया एक्सपो 2024 ने दस्तक दी
Delhi AQI Today: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में
IBA की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न: उद्योगों के विकास के लिए बनाई नई योजनाएं
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम "खुशियों की ओर" में भजन संध्या का आयोजन; मनाया गया अंतररा...
भारतीय किसान यूनियन व रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
सोशल मीडिया एक्सपर्ट प्रवीन कुमार सैन को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी
कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगीः सीएम योगी
शरद पूर्णिमा पर संघ का विशेष आयोजन: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर "पंच परिवर्तन" का संदेश, खीर प्रसाद के ...
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का लिया जायजा
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन