अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे धरने के 51 वे दिन आज किसानों ने हवन से शुरुआत की किसानों ने प्राधिकरण के अंदर बैठे हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की शुद्बुद्धि के लिए हवन किया।

आज के धरने की अध्यक्षता बलबीर नागर ने व संचालन संदीप भाटी ने किया किसानों ने अपनी समस्याओं के हल न होने तक धरने पर बने रहने की बात फिर दोहराई।

किसान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि हम जिन मांगों को लेकर पिछले 51 दिन से धरनारत है वह सारी मांग हमारी जायज हैं और दशकों से लंबित हैं परंतु प्राधिकरण में बैठे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिकता किसान विरोधी है वह किसानों की किसी भी समस्या को हल नहीं करना चाहते और हमारे प्राधिकरण में वर्तमान में जो सीओ है वह अस्थाई है किसी अस्थाई अधिकारी से किसानों की समस्याएं हल नहीं हो सकती हमें यहां स्थाई रूप से सीओ की तैनाती चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है,जो 16 जून को किसानों के मध्य पहुंचेगा और उनके मुद्दों से अवगत होगा तथा जिन किसानों पर लाठीचार्ज हुई है उनकी चोटों के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्रित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपेंगा, साथ ही उन्होंने कहा कि किसान पिछले लगभग 2 महीने से अपनी मांगों को लेकर और भयंकर गर्मी होने के बावजूद सड़कों पर बैठे हुए हैं परंतु यहां के जनप्रतिनिधियों को इनकी कोई सुध बुध नहीं है जबकि किसानों की पीड़ा को देखते हुए उन्हें आगे बढ़कर शासन के स्तर पर समस्याओं को हल कराना चाहिए था।

आज के धरने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के साथ हैं और वह जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं हो जाती तब तक हमारी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी किसानों के साथ धरने पर डटे रहेंगे और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आदेश दिया है कि हर संभव किसानों की मदद की जाए।

आज के धरने को समर्थन देने के लिए किसान बेरोजगार सभा के लोग भी पहुंचे अध्यक्ष सुबेराम भाटी ने कहा कि किसान और बेरोजगारो की लड़ाइयां हम सभी मिलकर लड़ेंगे एक तरफ तो प्राधिकरण हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है दूसरे हमारे क्षेत्र से हमारा मूल रोजगार समाप्त होता जा रहा है और हमारे बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है प्राधिकरण कंपनियों को को प्लॉट अलॉट करते हैं उन्हें रियायती दर पर वह प्लॉट उपलब्ध कराए जाते हैं और स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था है परंतु यहां की कंपनियां अपने यहां बोर्ड लगा देती हैं कि 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव के युवाओं को रोजगार नहीं किया जाएगा यह हमारे क्षेत्र के साथ अन्याय है और यह न्याय किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा।
आज के धरने में मुख्य रूप से हरेंद्र खारी सतीश यादव तिलक देवी सुधीर भाटी जगबीर नंबरदार अजय पाल भाटी सुरेंद्र यादव प्रकाश प्रधान अशोक आर्य अमित नागर रिंकू प्रधान सुशांत भाटी प्रशांत भाटी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

वैज्ञानिकों की चेतावनी: बच्चों को मोबाइल-कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से रोकें वरना इस समस्या के हो ...
एक साल में सीवर लाइन से जुड़ जाएंगे ग्रेनो के सभी गांव
ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटकर बुरी तरह किया घायल
जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर ने जीटी रोड डिग्री कॉलेज स्थित स्टेट बैंक पर धरना प्रदर्शन किया
कल का पंचांग 8 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Monsoon Update: बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल
कठुअा व उन्नाव की घटना पर लोगों में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
दावा: कोरोना टीकाकरण में 32 हजार करोड़ का घोटाला? सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
लखीमपुर खीरी घटना : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज सुनवाई
भारत बायोटेक: कोवैक्सीन को जल्द मिलेगी WHO की मंजूरी, आपातकालीन उपयोग सूची के लिए सौंपे दस्तावेज
GD Goenka Public School में नन्हे छात्रों की प्लांटेशन ड्राइव, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हुई विज्ञान प्रदर्शनी।
बंगाल का संग्राम : टीएमसी के लिए प्रचार करेेंगी सपा सांसद जया बच्चन, नंदीग्राम के बाद इस हॉट सीट पर ...
कल का पंचांग, 24 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बोर्ड एग्जाम का तनाव न बन जाए मानसिक बोझ, शारदा अस्पताल के विशेषज्ञ ने दिए तनावमुक्त रहने के सुझाव