ग्रेटर नोएडा पी 3 निवासी आरव तेवतिया सेना में लेफ्टिनेंट बने, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी 3 के निवासी आरव तेवतिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बिहार में हुई पासिंग आउट परेड में उनको रैंक से सुभोषित किया गया। आरव के पिता बीर सिंह तेवतिया और माता कमलेश देवी अपने बेटे की पिपिग सेरेमनी परेड के साक्षी बने। आरव को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आदित्य भाटी ने बताया कि बीर सिंह तेवतिया वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है, जो निरंतर सेना में शामिल होकर देश सेवा का कार्य कर रही है। अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु जन व माता-पिता को दिया। आरव ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई ग्रेटर नोएडा से की है। उसके बाद उनका चयन सेना के लिए हो गया। 4 साल की लंबी और कठिन ट्रेनिंग के बाद उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त हुआ है। बेटे की सफलता से परिवार जन बहुत खुश हैं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
