यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलेगी देश की पहली पॉड टैक्सी, रूट से लेकर स्पीड तक जानिए सबकुछ

जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के बीच देश की पहली पॉड टैक्सी परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर जारी होंगे।

जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के बीच देश की पहली पॉड टैक्सी परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। पी अगला मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना के विकासकर्ता के चयन के लिए अगले सप्ताह ग्लोबल टेंडर जारी होंगे। 14.6 लेख किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। पॉड टैक्सी 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। संचालन शुरू होने पर इससे रोजाना करीब आठ हजार यात्री सफर करेंगे। इसपर 641.53 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। परियोजना को मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

यमुना प्राधिकरण ने परियोजना की डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड से बनाई है। लखनऊ में मंगलवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बि इवैल्युवेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें वित्त और विधि विभाग के अधिकारियों के अलावा यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह भी शामिल हुए। बैठक में निविदा और अनुबंध पत्र को भी मंजूरी दी गई।

पॉड टैक्सी कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। एयरपोर्ट से प्रस्तावित फिल्म सिटी की दूरी छह किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर से औद्योगिक सेक्टर जुड़ेंगे। इसमें जेवर एयरपोर्ट, 60 मीटर रोड, 75 मीटर रोड, सेक्टर-32, सेक्टर-29, सेक्टर-33, सेक्टर-28 में दो और सेक्टर-21 में तीन समेत 12 स्टेशन बनेंगे।

आवाजाही के कई विकल्प

जेवर एयरपोर्ट के चलते यहां आवाजाही के कई विकल्प होंगे। यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पहले से हैं। मुंबई एक्सप्रेसवे जोड़ा जा रहा है। एयरपोर्ट मेट्रो प्रस्तावित है। हाईस्पीड रेल भी गुजरेगी। अब पॉड टैक्सी चलाई जाएगी।

परियोजना के लिए जमीन है मौजूद

इस परियोजना के लिए यमुना प्राधिकरण के पास पहले से जमीन मौजूद है। पॉड टैक्सी 60 और 75 मीटर चौड़ी रोड के किनारे-किनारे चलेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्लोबल टेंडर में भाग लेने के लिए दो महीने का समय रहेगा। इसमें विकासर्ता कंपनी को 35 साल का लाइसेंस दिया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर जुड़ेंगे

पॉड टैक्सी से यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर भी जुड़ेंगे । औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी पॉड टैक्सी के जरिए अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकेंगे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, निशुल्क हेलमेट वितरित
एक्टिव सिटिज़न टीम ने दिया पानी बचाने का संदेश
सनातन धर्म के तिथि पर्व की भिन्नता पर विचार गोष्ठी का आयोजन
भारतीय फ्रेंड्स क्लब द्वारा राम मंदिर पर सुंदरकांड और "सनातन स्किल सेंटर" का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में बच्ची से रेप के आरोपी को उम्रकैद
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर वैदपुरा में श्रद्धांजलि सभा, सचिन पायलट ने अर्पित किए श्रद्धा...
Yamuna Authority (यीडा) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
"गणपति बप्पा मोरिया...अगले बरस तू जल्दी आ..... " जयकारे के साथ गणपति का विसर्जन
कल का पंचांग, 30 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
एसोसिएशन ऑफ इनर्जी इंजीनियर्स की 12वीं ऐजीएम गलगोटिया विश्वविद्यालय में सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन महाप्रबंधक , उप प्रबंधक और प्रबंधकों का तबादला
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न भरने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होगा पर्यावरण शिखर सम्मेलन , विश्व भर से जुटेंगे पर्यावरणविद, ईएसडीए इंडिय...
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज