25 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन

25 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर (खालिद सैफी):ग्रेनो यमुना एक्सप्रेसवे के सालारपुर अंडरपास के नजदीक पिछले करीब 25 दिनों से धरने पर बैठे बीकेयू अजगर के पदाधिकारियों ने जेल में बंद किसानों की रिहाई के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही किसानों को नहीं छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन इस मामले को लेकर किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़ ने बताया कि उनका संगठन किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज कर उनको जेल में बंद करने का प्रशासन ने जो काम किया है। उसको लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि किसानों की रिहाई को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उसमें कहा है कि यदि जल्द ही किसानों को रिहा नहीं किया गया तो सभी किसान संगठन एक साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि हक मांगने पर लाठी मिलती है। जिसको किसान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर बाबूराम फौजी, नीरज सरपंच नवादा, जबर सिंह मलिक, डॉक्टर इरफान, केहर अली, सुखपाल नागर, सतवीर नागर और एडवोकेट नीरज भाटी समेत कई किसान मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 550 किलो दूषित खोया और पनीर नष्ट, चार नमूने जांच को भे...
वेस्ट विनोद नगर की "कामधेनु रामलीला" में हनुमान जी के लंका प्रस्थान पर गूंजे जयकारे
'आप' किसान प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर में कपिल यादव बने अध्यक्ष व हर्ष नंबरदार महासचिव
इसरो का EOS-03 सैटेलाइट नहीं हो सका लांच, आखिरी मिनट में इंजन में आई खराबी
लोकल से ग्लोबल हुए उद्यमी, विदेशों से मिले ऑर्डर छोटे उद्यमियों को भूटान, श्रीलंका, दुबई सरीखे देशो...
ट्रेड फेयर में दिखेगी उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक, ग्रेनो प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार...
ग्रेटर नोएडा : रिटायर अधिकारी को लिफ्ट देने कर बहाने लूटा
नोएडा: प्रदूषण की शिकायत के लिए व्हाट्सऐप सेवा शुरू
भाजपा घोषित प्रत्याशी व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने डोर टू डोर जा कर बुजुर्ग महिलाओं का लिया आशीर्वाद
इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय SATTE 2024 की हुई शुरूआत
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
डीेजे एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग का मिला दर्जा
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में छात्रों ने लिया नशे से मुक्त रहने का संकल्प
साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की
आरटीआई में चयनित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों को भेजा नोटिस