किसानों की रिहाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों की रिहाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर(खालिद सैफी):ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले 43 दिन से क्षेत्रीय किसानों के द्वारा चल रहे धरने को मगलवार देर रात पुलिस प्रशासन ने धरना स्थल से 33 किसानों को जेल भेज दिया गया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि किसानों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर जिला कैंप कार्यालय पर किसान एकत्रित हुए।जैसे ही किसान एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम एसएचओ अपने पुलिस बल के साथ किसानों को नजरबंद किया। जैसे ही उच्च अधिकारियों को मामले का संज्ञान लगा तो उन्होंने ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर आकर संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से वार्तालाप की ।इस संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर और मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर अंकित कुमार एडिशनल डीसीपी हेडक्वार्टर विशाल पांडे थाना ईकोटेक प्रथम कोतवाल सरिता मलिक को संगठन ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि तत्काल 33 किसानों को जेल से रिहा किया जाए और किसानों की जो समस्याएं पिछले लंबे समय से चल रही हैं उनको वार्तालाप कर समस्या का समाधान किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही किसानों को रिहा कर वार्तालाप कर समस्या का समाधान किया जायेगा ।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेशभाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ,लोकेश भाटी ,विनोद मलिक, संजय कसाना ,मनीष नागर, ब्रह्म नेताजी, उमेश राणा ,मनोज पंडित ,मोहित भाटी, जगत बीडीसी ,अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे!
यह भी देखे:-
गांधी -शास्त्री जयंती के पूर्व संध्या पर गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम खुशियों की ओर में ...
कल का पंचांग, 12 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय एकता दिवस पर नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 नोएडा में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन
यूपीआईटीएस 2024: रंगों और मनोरंजन का होगा अद्भुत संगम
प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
भारतीय किसान यूनियन की विचार गोष्ठी में बोले पवन खटाना, किसानों के साथ सौतेला व्यवहार
यमुना प्राधिकरण मुरादगढ़ी गांव में लगाएगा शिविर
गिरीश पंकज, दिविक रमेश और संतोष को मिला बीपीए शिखर साहित्य सम्मान
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, "एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प...
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
ITS डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मिस्टर और मिस फ्रेशर बने साहिल सिंह औ...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए रूस के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर
