शारदा में सांस्कृतिक युवा महोत्सव 2023 का आयोजन

ऑफिस ऑफ डीन, स्टुडेंट वेलफेयर, शारदा विश्वविद्यालय एंव नेहरू युवा केंद्र (युवा एंव खेल मंत्रालय) के संयुक्त सहयोग से सांस्कृतिक युवा महोत्सव 2023 का आयोजन शारदा कैंपस में किया गया।

इस भव्य महोत्सव में स्थानीय लोक गीत, नृत्य, के अतिरिक्त थीम बेस कन्टेंटस एंव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान पेंटिग, कविता, फोटो, भाषण, सॉस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और जीतन वाले को पुरस्कार राशि एंव प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर लोकसभा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने अपने संबोधन से छात्रों को प्रोत्साहित किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्रीचन्द शर्मा भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता द्वारा किया गया।

लोकसभा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय से निकलने वाले सभी छात्र विश्व स्तर पर नाम रोशन कर रहे है और वही भारत की पहचान बनेगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेहरू युवा केंद को नई पहचान दी है, जिसकी गतिविधियों एंव नीतियों को नई सोच दी है। नेहरू युवा केंद युवाओं को इस प्रकार प्ररेणा दे की उनमें राष्ट्र भाव पैदा हो और जो राष्ट्र भाव उनमें है क्यो न उसे एक ज्वाला के रूप में बनाया जाऐ। हम सभी को अपने देश के विकास, संस्कृति, विरासत आदि पर गर्व होना चाहिए इसे पूरा देश एक साथ जुड़ा हुआ है। छात्रों को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि माता पिता के बाद शिक्षक है जो अपने छात्रों का विकास देखना चाहते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि जब हम अपने युवा में राष्ट्र भाव पैदा कर लेगे तो सब काम अपने आप हो जाऐगे और इसे के तहत नेहरू युवा केंद को यह जिम्मेदारी की गई है की हर जगह से छात्र आए और एक मंच पर एक साथ आगे बढ़े, उनको एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने को मिले और उनकी ऊर्जा का सही उपयोग कर देश के विकास में योगदान दे। आज भारत एंव भारतीय लोगों का सम्मान विश्व स्तर पर है और हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि देश के विकास में अपना योगदान दे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि यह आयोजित क्रार्यक्रम युवाओं को केंद्री रख कर किया गया है। स्वामी विवेकानंद जी भी सदैव युवाओं पर ही ध्यान देते थे और युवा समय में ही चरित्र निर्माण का समय होता है। इस समय में हम जैसी बाते सीखते है, जैसे मित्र बनाते है उसका प्रभाव हम पर आजीवन रहता है।

आप सभी ही देश का भविष्य है और आप ही देश चलाऐगे, आप में अनेक क्षमता है, केवल क्षमताओं को पहचाने की जरूरत है। भारत में जितना ज्ञान एंव विज्ञान यहां है कई अन्य जगह में नही है, भारत को सदैव ज्ञान के लिए जाना जाता था। आप सभी युवाओं की मदद से देश को आत्म निर्भर भारत बनाया जा सकता है।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं से होता है और उसके लिए जरूरी है कि वह जिस विश्वविद्यालय में जा रहे है वह किस प्रकार के संस्कार एंव ज्ञान प्रदान कर रही है। चांसलर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शारदा विश्वविद्यालय के अनेक छात्रगण , शिक्षकगण एंव अतिथिगण मौजूद थे।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम स्मार्ट इंडिया हैकथॉन ग्रैंड फिनाले में उपविजेता घोषित
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा  नोडल सेंटर पर ट्वायकैथान-2022 में प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर। प्रत्येक...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में अति महत्वपूर्ण एक-दिवसीय “एक्सपर्ट-सीरीज़” का हुआ आयोजन
बिमटेक में नेशनल सस्टेनेबिलिटी केस चैलेंज , आईआईटी खड़गपुर बना विजेता
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
'फेस्ट्रोनिक्स 1.0' - लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के टेक्निकल फेस्ट में दिखी विद्...
आई.ई.सी कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट 25 नवंबर को करेगा IIC रीजनल मीट की मेज़बानी
दो कारों की टक्कर और तीसरे आदमी के साथ क्या हुआ ...पढ़े पूरी खबर
ट्रैफिक नियम और सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जीएल बजाज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
शारदा विश्वविद्यालय में नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
हैकथॉन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन