जी. एन. आई. ओ. टी. के छात्रों के लिए “सायोनारा ” – विदाई समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : आज जी. एन. आई. ओ. टी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज ग्रेटर नॉएडा मे बी बी ए, बी सी ए एवं बी.कॉम के सीनियर छात्रों का विदाई समारोह सायोनारा 2023 धूमधाम से आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन डॉ राजेश कुमार गुप्ता जी ने सभी गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर माता- पिता, शिक्षक एवं कॉलेज का नाम रोशन करे।

संस्थान की प्रिंसिपल डॉ सविता मोहन ने सीनियर छात्रों से कहा कि ” सक्सेस इस नॉट फाइनल एंड फेलियर इस नॉट फेटल ” मतलब आपके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आप जिस दिशा मे आगे बढ़ना चाहते हैं। पूरे मन से आगे बड़े तो कोई आपको रोक नहीं पायेगा।

विदाई समारोह सायोनारा 2023 मे छात्रों ने स्किट, ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन,हास्य व्यंग्य आदि कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की, जिसकी सभी छात्र छात्राओं ने प्रशंसा की, साथ ही सीनियर छात्र एवं छात्राओं ने एक दूसरे के साथ रैंप वाक एवं टैलेंट राउंड में भाग लिया।

यह आयोजन संस्थान के छात्रों की सक्रियता और विशिष्टता को प्रकट करने का एक अवसर था। छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रदर्शन क्षमता, नेतृत्व कौशल और एकता का प्रदर्शन किया।

दीपेश वर्मा को मिस्टर फेयरवेल एवं निधि को मिस फेयरवेल के ख़िताब से नवाजा गया।

मिस्टर हैंडसम अक्षय एवं मिस एलिगेंट अपूर्वा को प्राप्त हुआ ।

जी आई पी एस के सभी जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों के लिए उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को ध्यान मे रखते हुए टाइटल दिए एवं सभी छात्रों ने देश, जातपात, भाषा, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती की ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री गौरव गुप्ता जी , सीईओ जी आई एम् एस श्री स्वदेश कुमार सिंह जी एवं अन्य माननीय सदस्यों के साथ सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव का आयोजन
जीबीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के 03 दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
गलगोटिया विश्विद्यालय में एनसीसी थल सेना प्रिपरेशन कैंप का शुभारम्भ 
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में हुई मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 100 से अधिक छात्रों ने दिखाया कौशल — हाइक...
खुलासा: हवाला के जरिए पाकिस्तान से आया था पैसा, हैंडलर नासिर के आदेश पर आतंकी अशरफ करने वाला था ये घ...
जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के बारहवीं के विद्यार्थियों का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन  
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग संपन्न
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को "प्रॉमिसिंग बी-स्कूल फॉर स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री कनेक्ट" अव...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
जीबीयू के डॉक्टर आनन्द प्रताप सिंह को मिला साइको ओरेशन अवॉर्ड-2024
ग्रेटर नॉएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) को GHRDC द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे 2022 म...
अब होगा गंगा का पानी शुद्ध और साफ़ IIT-BHU ने बनाया ऐसा पाउडर, बेहद कारगर और सस्ती तकनीक
CBSE 10th- 12th RESULT: एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा का अव्वल रहा परिणम