डीएम ने की कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणकण दाताओं के साथ समीक्षा बैठक

  • जिला अधिकारी अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
  • शासन की मंशा के अनुरूप समस्त प्रशिक्षण प्रदाता प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष ससमय लक्ष्य करें पूर्ण
  • निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य प्राप्त न करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को किए जाये नोटिस जारी।

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद में कौशल विकास मिशन के तहत आंवटित योजनावार और प्रदातावार प्रशिक्षण लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति उपलब्धि के सम्बन्ध में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न। बैठक में जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गौतमबुद्धनगर राधा कृष्ण द्वारा प्रशिक्षण प्रदाताओं को आंवटित योजनावार प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जिला अधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदाताओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति अनुकूल प्राप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा अपने-अपने प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट शत् प्रतिशत ससमय पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना उन सभी युवाओं के लिए है जो अपने कौशल के आधार पर अपने आपको स्वयं स्वावलंबी बनाएंगे, जिसके लिए युवा अपने कौशल के आधार पर प्रशिक्षित होंगे एवं उनको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप दिए गए दायित्व का शत् प्रतिशत निर्वहन किया जाए एवं इस महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित प्रशिक्षण प्रदाता को नोटिस भेजने की कार्रवाई संबंधित अधिकारी के द्वारा सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा कौशल विकास मिशन योजना के तहत युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण को लेकर जो भी योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, उनका अधिकारीगण व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवक-युवतियां शासन के इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम का लाभ उठा सकें और स्वयं को स्वाबलंबी बनाते हुए अपने स्वरोजगार की स्थापना कर सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, संबंधित अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी देखे:-

ईएमसीटी के सदस्यों ने रंगो के त्योहार होली पर ज्ञानशाला के बच्चो के साथ मनायी होली की पार्टी
पर्यावरणविद की शिकायत पर औचक निरीक्षण , जल प्रदूषण करती दो पकड़ी गई दो फैक्ट्री
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की वार्षिक महासभा में बोले भाजपा प्रांतीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर : पत्र...
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर फटा टायर, गई एक जान , सात घायल
जाम से जूझने वाले लोगों को राहत भरी खबर, एलिवेटेड रोड को वाहन के लिए सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला गय...
कत्थक में धूम मचा रही है ग्रेनो की नन्ही बालिका अद्विति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत नन्दोत्सव व प्रभुपाद का मना जनमोत्सव
अपहृत युवक को छुड़ाने पर पुलिस का हुआ सम्मान, व्यापारियों और परिजनों ने जताया आभार
हिन्द समाज सेवा समिति का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ विस्तार
 भारतीय नव वर्ष स्वागत उत्सव के तहत "उमंग" ,  21-22 मार्च को 
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने चार दिवसीय विज्ञान वर्कशॉप का किया शुभारंभ 
फर्जी इनवॉइस घोटाला: 1.8 करोड़ का जीएसटी क्लेम कर फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
“भक्ति, सेवा और संकीर्तन की अनोखी मिसाल — सम्पन्न हुई वैष्णवी पदयात्रा”
RWA BETA 1 ने धूमधाम से मनाया होली का पर्व
बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग