धरने पर बैठे होम बायर्स को पुलिस ने भेजा नोटिस
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में अपनी मांगों को लेकर एक महीने से धरने पर बैठे निवासियों के खिलाफ पुलिस ने धारा-111 का नोटिस जारी किया है। जिसके बाद निवासियों में विरोध दर्ज किया। साथ ही निवासियों ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर व मुख्यमंत्री से सवाल किए है। निवासियों ने पूछा है कि ये कैसा न्याय है, हमारी मदद के बजाए हमको नोटिस भेज रहे। आरोप है कि हम अपनी समस्याओं को हल करने के लिए बैठे, लेकिन पुलिस बिल्डर के खिलाफ एक्शन लेने की बजाए उल्टा निवासियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
सोसाइटी के निवासी आलोक रस्तोगी, समीर भारद्वाज ने बताया कि 32 दिन से सोसाइटी के निवासी अपनी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे। कई साल पहले घर बुक कराया था, लेकिन मालिकाना हक आज तक नहीं मिला है। बिल्डर ने फ्लैट तो दे दिए हैं, लेकिन पार्किंग नहीं दी है। अब पार्किंग के लिए करीब 7 लाख रुपए मांग रहा है। इसके अलावा सोसाइटी के भीतर एसटीपी की समस्या है। उनका कहना है कि पावर बैकअप के लिए बिल्डर 25,000 रुपए और जीएसटी मांग रहा है, जो सरासर गलत है। सोसाइटी में मल्टीपाइंट कनेक्शन नहीं है। काफी टावर अधूरे पड़े हैं और लिफ्ट खराब रहती हैं। आरोप है कि पुलिस हमारी समस्या को हल करने के बजाए, उल्टा हमको नोटिस भेज रही है। अब अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों न जाए, तो कहा जाए।
इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी
पुलिस ने सुमित गुप्ता, विजय चौहान, रंजना भारद्वाज, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक गुप्ता, विक्रम सिंह राणा और बीएस त्रिपाठी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सभी लोगों को धारा 111 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया है।
इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी
पुलिस ने सुमित गुप्ता, विजय चौहान, रंजना भारद्वाज, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक गुप्ता, विक्रम सिंह राणा और बीएस त्रिपाठी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सभी लोगों को धारा 111 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया है।
यह भी देखे:-
भारतीय नव वर्ष स्वागत उत्सव के तहत "उमंग" , 21-22 मार्च को
ग्रेटर नोएडा : पटेल जयंती 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
मतदाता पहचान पत्र पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान
मेरठ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, मातहत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
यमुना प्राधिकरण की 73 वीं बोर्ड बैठक संपन्न, 4528 करोड़ का बजट पास, विकास में खर्च होंगे 1106 करोड़
कल का पंचांग, 26 जुलाई 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर होगा 6 आरओबी का निर्माण
उपद्रवी व ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले अब ऐसे होंगे पुलिस के कैमरे में कैद
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती
यूपी: यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
कोरोना काल में मदद के लिए सम्मानित की गई समाजसेविका रश्मि पांडेय
डीएम सुहास एल0वाई0 की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला वेटलैण्ड समिति क...
उत्तर रेलवे उपभोक्ता क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बने सुखबीर सिंह भाटी देवटा
गणेशोत्सव का हुआ समापन, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के साथ हुआ गणपति का विसर्...
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गौतमबुद्ध नगर समेत 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की
